Netflix और “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” को लगा झटका
“हँसी बिखेरना आसान है, लेकिन बिना अनुमति हँसाना महँगा पड़ सकता है”यही साबित करता है हालिया विवाद, जिसमें ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो की एक झलक ने 25 करोड़ का बवंडर खड़ा कर दिया है. नेटफ्लिक्स पर प्रसारित कपिल शर्मा के शो के एक एपिसोड में कॉमेडियन कीकू शारदा ने ‘हेरा फेरी’ के आइकोनिक किरदार बाबूराव गणपत राव आप्टे का मजाकिया रूप धारण किया.यह महज़ एक एक्ट था, लेकिन असली परेशानी तब शुरू हुई जब हेरा फेरी के निर्माता फिरोज़ ए. नदियाडवाला ने इसे कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन बताते हुए ₹25 करोड़ का लीगल नोटिस भेज डाला .
फिरोज़ ए. नदियाडवाला का कहना है बाबूराव सिर्फ किरदार नहीं, एक ट्रेडमार्क है. इस केस की दिलचस्प बात यह है कि नदियाडवाला का दावा सिर्फ भावनात्मक नहीं, कानूनी रूप से मजबूत भी है.उनका कहना है : “बाबूराव, फिल्म हेरा फेरी की आत्मा है.इसे बिना अनुमति कॉमेडी में इस्तेमाल करना उस विरासत का अपमान है.”
उनके वकीलों ने नोटिस में तीन अहम कानूनी बिंदुओं को उठाया:
यह घटना एक फिर इस बात को मजबूत आधार देती है कि किरदारों का जन्म स्क्रिप्ट से होता है, लेकिन उनका अधिकार हमेशा रचनाकार के पास होता है.
बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…
जहाँ एक तरफ एप्पल ने iPhone 18 और iPhone 18 Pro को बाजार में उतारा…
एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…
मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…
मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…