Entertainment

पहले ही दिन 50 करोड़ क्लब में ‘पेद्दी’ की एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की फिल्म का धमाका; जानें ‘ऑब्सेशन’ से लेकर ‘चांद मेरा दिल’ तक का हाल

मुंबई: गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी साउथ सुपरस्टार राम चरण की नई तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ ने। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। वहीं पहले से चल रही ‘ऑब्सेशन’, ‘चांद मेरा दिल’ और ‘ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ जैसी फिल्मों का प्रदर्शन भी सामने आया है।

‘पेद्दी’ का धमाकेदार ओपनिंग डे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इसके अलावा पेड प्रीव्यू शोज में भी फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन पहले ही दिन बढ़कर 69.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज की गई है।

‘ऑब्सेशन’ का बॉक्स ऑफिस पर लगातार जलवा कायम

हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ भारतीय दर्शकों के बीच लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। सातवें दिन फिल्म ने 2.90 करोड़ रुपये की कमाई की है।

छठे दिन भी फिल्म का कलेक्शन 2.90 करोड़ रुपये ही रहा था। अब तक फिल्म की कुल कमाई 18.55 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। यह फिल्म घरेलू फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दे रही है।

‘ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की कमाई गिरकर लाखों में सिमटी

जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन लगातार कमजोर होता जा रहा है। सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 6 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

छठे दिन इसकी कमाई मात्र 1 लाख रुपये रही थी। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 1.71 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है, जिससे यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम साबित हुई है।

‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में गिरावट जारी

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भी कमजोर होता दिख रहा है। 14वें दिन फिल्म ने केवल 74 लाख रुपये की कमाई की है।

13वें दिन फिल्म ने 90 लाख रुपये का कारोबार किया था। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 27.94 करोड़ रुपये तक पहुंचा है, हालांकि फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है।

vineet verma

Recent Posts

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

12 minutes ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

35 minutes ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

1 hour ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

1 hour ago

UPI Payment Charges: क्या 2,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने साफ किया पूरा मामला

भारत में UPI से पेमेंट करना लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका…

2 hours ago

गणेश पूजा में दिशा पाटनी का ग्लैमरस अंदाज, लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया बहस!

गणेश चतुर्थी का भव्य पर्व शुरू हो चुका है और इसकी धूम बॉलीवुड तक भी…

3 hours ago