Highlights
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र हंगामेदार बयानों और तीखे विरोध-प्रदर्शनों के लिए जाना जाता है। लेकिन इसी गहमागहमी के बीच संसद परिसर से एक बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी आपस में हंसी-मजाक करते और एक-दूसरे पर राजनीतिक चुटकी लेते नज़र आए।
हंसी-ठिठोली के साथ शुरू हुई इस बातचीत के केंद्र में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (दीदी) और कांग्रेस के साथ उनके पुराने-नए रिश्ते रहे।
यह वाकया तब हुआ जब TMC सांसद, अपनी पार्टी के नेताओं के नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय के खिलाफ संसद परिसर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कल्याण बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर खुलकर बात की।
कल्याण बनर्जी ने कहा कि बंगाल में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका था और जो लोग कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में आए, वे कभी कांग्रेस के टिकट पर संसद नहीं पहुँच पाए थे। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि वे खुद कभी यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
तभी बातचीत में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की एंट्री हुई। पप्पू यादव ने चुटकी लेते हुए कहा— “तब तो वे कांग्रेसी ही थे।”
इस पर कल्याण बनर्जी ने मुस्कुराते हुए तुरंत जवाब दिया, “हम भी तो कांग्रेसी ही थे! आप लोगों ने ही ममता दीदी को पार्टी से बाहर जाने पर मजबूर किया। अगर आपने तब दीदी को किनारे न किया होता, तो क्या आज कांग्रेस की यह हालत होती?”
कल्याण बनर्जी के इस तंज पर प्रियंका गांधी शांत नहीं रहीं। उन्होंने बेहद शालीनता और मुस्कान के साथ जवाब देते हुए राजीव गांधी और ममता बनर्जी के पुराने रिश्तों का ज़िक्र किया।
प्रियंका ने कहा, “राजीव गांधी जी (मेरे पिता) दीदी का बहुत सम्मान और स्नेह करते थे।”
प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी NCPI में शामिल होने वाले 20 TMC नेताओं की तस्वीरें दिखाते हुए उन्हें “गद्दार” बता रहे थे। इस पर प्रियंका गांधी ने तुरंत चुटकी लेते हुए कहा—
“कुछ लोग पहले कांग्रेस छोड़कर आपकी पार्टी (TMC) में आए थे, और फिर बाद में आपकी पार्टी छोड़कर BJP में चले गए!”
प्रियंका के इस जवाब पर वहां मौजूद सभी नेता हंस पड़े।
गौरतलब है कि TMC सांसद कल्याण बनर्जी को 22 जुलाई को लोकसभा के पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। उन पर सदन के भीतर NCPI सदस्यों के साथ बहस के दौरान महिला सांसदों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। सस्पेंशन के बावजूद कल्याण बनर्जी संसद परिसर में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और NCPI में शामिल हुए टीएमसी नेताओं का विरोध कर रहे हैं।
Highlights: राज्यसभा में पेश हुआ ऐतिहासिक लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026।…
सिनेमाघर का क्राउड और ओटीटी के व्यूअर्स, दोनों का टेस्ट कितना जुदा हो सकता है,इसका…
अगस्त 2026 में नेदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में होने वाले FIH हॉकी पुरुष…
देश की राजधानी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पेलेट गन के कथित इस्तेमाल के…
पिछले ट्रेडिंग सेशन की धमाकेदार तेज़ी के बाद आज इंडियन स्टॉक मार्केट में थोड़ा 'पॉज़'…
Nitesh Tiwari की मोस्ट अवैतेड फिल्म 'Ramayana' का ऑफिशियल ट्रेलर ड्रॉप हो चुका है। आज…