नई दिल्ली: 8 सितंबर 2026 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। इस दिन दोपहर 2 बजकर 44 मिनट तक द्वादशी तिथि रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी, जिसके चलते मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इसी दिन अजा एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा। मंगलवार से जैनियों के चतुर्थी पक्ष के पर्युषण पर्व की शुरुआत होगी, जबकि पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व 9 सितंबर से शुरू होगा।
8 सितंबर को रात 12 बजकर 41 मिनट तक परिघ योग रहेगा और पुष्य नक्षत्र शाम 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। आइए जानते हैं मंगलवार का पंचांग, अजा एकादशी पारण का समय, भौम प्रदोष पूजा मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
8 सितंबर 2026 का पंचांग
- भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि- दोपहर 2 बजकर 44 मिनट तक
- परिघ योग- रात 12 बजकर 41 मिनट तक
- पुष्य नक्षत्र- शाम 4 बजकर 40 मिनट तक
- विशेष- अजा एकादशी व्रत पारण और भौम प्रदोष व्रत
अजा एकादशी व्रत पारण का समय
8 सितंबर को अजा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। पारण का समय सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी तिथि दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी।
भौम प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त
मंगलवार को त्रयोदशी तिथि दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी और 9 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। भौम प्रदोष के दिन प्रदोष पूजा का शुभ समय शाम 6 बजकर 47 मिनट से रात 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।
8 सितंबर के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4:52 बजे से 5:38 बजे तक
- प्रातः सन्ध्या- सुबह 5:15 बजे से 6:25 बजे तक
- अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12:11 बजे से 1:01 बजे तक
- विजय मुहूर्त- दोपहर 2:40 बजे से 3:29 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 6:47 बजे से 7:11 बजे तक
- सायाह्न सन्ध्या- शाम 6:47 बजे से 7:57 बजे तक
- अमृत काल- सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक
इन शहरों में रहेगा राहुकाल
- दिल्ली- दोपहर 3:27 बजे से शाम 5:01 बजे तक
- मुंबई- दोपहर 3:42 बजे से शाम 5:14 बजे तक
- चंडीगढ़- दोपहर 3:29 बजे से शाम 5:03 बजे तक
- लखनऊ- दोपहर 3:11 बजे से शाम 4:45 बजे तक
- भोपाल- दोपहर 3:24 बजे से शाम 4:58 बजे तक
- कोलकाता- दोपहर 2:41 बजे से शाम 4:14 बजे तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 6:02 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:34 बजे