Trending News

Oscars Update: 99 साल में पहली बार बदले नियम, जानिए भारत के लिए क्या है खास

विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक Academy Awards को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, 2027 से इसके नियमों में बदलाव की तैयारी की जा रही है। आयोजकों की ओर से कई बड़े बदलावों पर विचार किया जा रहा है, जिससे आने वाले समारोहों में नया फॉर्मेट देखने को मिल सकता है।

सबसे बड़ा बदलाव नॉमिनेशन प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, अब किसी एक्टर को एक ही कैटेगरी में एक से ज्यादा बार नॉमिनेट किए जाने की अनुमति मिल सकती है। इसे ऑस्कर्स के इतिहास में एक अहम बदलाव माना जा रहा है।

अब तक नियम यह था कि कोई भी कलाकार किसी एक कैटेगरी में सिर्फ एक बार ही नॉमिनेट हो सकता था। लेकिन प्रस्तावित नए नियम के तहत, अगर किसी एक्टर की एक ही साल में दो शानदार परफॉर्मेंस हों और दोनों को पर्याप्त वोट मिलें, तो उस कैटेगरी में उसकी दोनों फिल्मों को शामिल किया जा सकेगा।

इस संभावित बदलाव से प्रतियोगिता और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है, क्योंकि अब कलाकारों की एक से ज्यादा बेहतरीन परफॉर्मेंस को एक साथ मान्यता मिल सकेगी।

दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड Academy Awards में 2027 से कई नए नियम लागू हो सकते हैं। इन बदलावों का सीधा असर फिल्मों, एक्टर्स और देशों की एंट्री पर पड़ेगा।

AI पर सख्त नियम

नए नियम के अनुसार, अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तैयार की गई परफॉर्मेंस को अवॉर्ड के लिए नहीं चुना जाएगा।
आजकल फिल्मों में AI का इस्तेमाल सीन को बेहतर बनाने या कमियों को छिपाने के लिए किया जाता है। लेकिन अब ऐसी परफॉर्मेंस, चाहे कितनी भी अच्छी क्यों न हो, ऑस्कर की कैटेगरी में नॉमिनेट नहीं की जाएगी।

इंटरनेशनल कैटेगरी में बड़ा बदलाव

एक और बड़ा बदलाव Best International Feature Film कैटेगरी में किया जा सकता है।
अब हर देश अपनी ओर से एक नहीं, बल्कि दो फिल्मों को ऑस्कर के लिए भेज सकेगा।

पहले नियम यह था कि एक देश सिर्फ एक फिल्म ही भेज सकता था। लेकिन नए बदलाव से अब ज्यादा फिल्मों को मौका मिलेगा।

भारत को हो सकता है फायदा

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा भारत जैसे देशों को मिल सकता है। अब अलग-अलग भाषाओं और बेहतरीन फिल्मों को एक साथ ऑस्कर तक पहुंचने का मौका मिलेगा।

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

10 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

10 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

11 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

12 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

12 hours ago