जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से हराकर जीत का परचम तो लहराया, लेकिन इस जीत के साथ दिल्ली के स्टार गेंदबाज काइल जेमीसन एक बड़ी मुसीबत मोल ले बैठे। बीसीसीआई (BCCI) ने खेल भावना के उल्लंघन के आरोप में जेमीसन के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।
मैच के दूसरे ही ओवर में एक बड़ा ड्रामा देखने को मिला। ऑरेंज कैप की रेस में शामिल राजस्थान के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने जेमीसन की पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। लेकिन अगली ही गेंद पर जेमीसन ने सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमीसन अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आउट हुए बल्लेबाज के बेहद करीब जाकर आक्रामक तरीके से तालियां बजाईं और उन्हें घूरते रहे।
BCCI का एक्शन: मैच रेफरी राजीव सेठ ने इसे आईपीएल आचार संहिता की धारा 2.5 (Level-1) का उल्लंघन माना। जेमीसन को इस ‘बदले’ के लिए औपचारिक चेतावनी दी गई है और उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया है। कीवी गेंदबाज ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
भले ही इस मैच में वैभव सूर्यवंशी 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए हों, लेकिन आईपीएल 2026 में उनका बल्ला आग उगल रहा है।
राजस्थान रॉयल्स को अपने ही घर में 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। वैभव के जल्दी आउट होने के बाद राजस्थान का मिडिल ऑर्डर बिखर गया, जिसका फायदा उठाकर दिल्ली ने आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।
आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…
पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…
त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…
हर महीने 4 फीसदी रिटर्न और एक साल में मूल रकम लौटाने का किया था…
भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…
दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…