भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में हार गई. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई. टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत को 30 रनों से पराजित कर नया इतिहास रच दिया.
भारत को जीत के लिए केवल 124 रनों का मामूली लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम इसे हासिल नहीं कर सकी. इस हार के बाद पिच के रोल पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. दक्षिण अफ्रीका की यह जीत खास है क्योंकि उसने 15 साल बाद भारत को टेस्ट क्रिकेट में मात दी है. इस तरह, दो मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने फिलहाल 1-0 की अहम बढ़त हासिल कर ली है और भारत पर दबाव बढ़ा दिया है.
टीम इंडिया के बल्लेबाजों की बात करें तो दोनों पारियों में टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. पहली पारी में टीम ने सिर्फ 189 रन ही बनाए. हालांकि ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण थी, बावजूद इसके भारतीय बल्लेबाजों की बल्लेबाजी टी-20 जैसी तेज और लापरवाह नजर आई.
पहली पारी में कम स्कोर होने के बावजूद टीम इंडिया के पास जीत का मौका था, लेकिन दूसरी पारी में टीम पूरी तरह ढह गई और केवल 93 रनों पर आउट हो गई.
सलामी बल्लेबाज यशस्वी की बैटिंग बेहद निराशाजनक रही, जिससे टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. दोनों पारियों में यशस्वी सुपर फ्लॉप रहे. वहीं, ऋषभ पंत ने पहली पारी में 27 रन बनाकर उम्मीदें जगाईं, लेकिन दूसरी पारी में वे नाकाम रहे. इसके अलावा, शुभमन गिल की चोट ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम पर गहरा असर डाला.
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व और जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर, बॉलीवुड के पावर…
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ा धमाका…
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित अंपायर्स…
गोवा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आने वाला है। कांग्रेस के वरिष्ठ…
तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग…
नई दिल्ली: भगवान राम की कथा एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा…