Entertainment

ड्रग स्कैंडल और ट्रोलिंग के बीच नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा जवाब कि फैंस भी रह गए दंग

नोरा फतेही का नाम कौन नहीं जानता? बॉलीवुड में अपनी अदाओं और सोशल मीडिया पर धमाकेदार डांस से वह अक्सर लोगों को रोमांचित करती रहती हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर नोरा फतेही अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार उनका नाम किसी और वजह से चर्चा में है.

दरअसल, बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ एक्ट्रेस नोरा फतेही का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी ड्रग पार्टियों की जांच में सामने आया है. इसके बाद नोरा कई लोगों के निशाने पर आ गईं और सोशल मीडिया पर उनके बारे में तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं.

इस बीच, एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया, तो उन्होंने इसपर खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी। नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर कर अपना पक्ष रखा. उन्होंने लिखा “मैं पार्टियों में नहीं जाती और लगातार अपना काम कर रही हूँ. मेरी कोई पर्सनल लाइफ है ही नहीं. मैं खुद को ऐसे लोगों से नहीं जोड़ती. अगर मैं छुट्टी लेती हूँ, तो अपने दुबई वाले घर या करीबी लोगों के साथ समय बिताना पसंद करती हूँ.

मुझे लग रहा है कि मेरा नाम आसान टार्गेट है, लेकिन मैं यह सब फिर से नहीं होने दूँगी. लोगों ने मुझे बर्बाद करने की कोशिश की और झूठ बोले, लेकिन कुछ नहीं हुआ. जब लोग मेरे नाम पर कीचड़ उछाल रहे थे, मैं चुप रही। लेकिन अब मेरी फोटोज़ और नाम को ऐसे मामलों से दूर रखें, जिनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है. यह बहुत महंगा पड़ सकता है.”

सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का डांस हमेशा वायरल होता रहता है और उनके वीडियो खूब देखे जाते हैं. वह सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और कभी अपने फोटोशूट, तो कभी अदाओं की वजह से लोगों को रोमांचित करती हैं.

news desk

Recent Posts

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

12 minutes ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

23 minutes ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

39 minutes ago

AI वीडियो, वॉइस कमांड और 63 भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन! जानिए Google Workspace में क्या नए बदलाव हुए

तकनीक की दुनिया में एक बड़ा धमाका करते हुए गूगल ने अपने वर्कस्पेस (Workspace) यूजर्स…

43 minutes ago

IND vs NZ: दूसरे वनडे में मोहम्मद सिराज की होगी एंट्री! पहले मैच के हीरो आकिब नबी की जा सकती है जगह

ऑकलैंड में जीत के बाद टीम इंडिया की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर, वेलिंग्टन…

1 hour ago

दिवाली की रात भूलकर भी न करें यह गलती! जानिए मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी के पद चिह्न बनाने का सही तरीका

रौशनी के इस पावन पर्व दिवाली पर हर घर को सजाने और संवारने की होड़…

1 hour ago