Trending News

सोशल मीडिया पोस्ट से नीतीश का फैसला साफ, अब राज्यसभा में नजर आएंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा है कि वे आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रह सकते हैं। इन तमाम अटकलों पर अब खुद सीएम नीतीश कुमार ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे राज्यसभा जाएंगे और इसी के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान भी कर दिया है।

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में लिखा कि संसदीय जीवन की शुरुआत से ही उनकी यह इच्छा रही है कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों के भी सदस्य बनें। इसी उद्देश्य के तहत वे इस बार राज्यसभा चुनाव में सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की नई सरकार को उनका पूरा समर्थन मिलेगा।

नितीश कुमार ने सोशल मीडिया पर कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।

मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

सूत्रों के अनुसार, यदि नीतीश कुमार दिल्ली जाते हैं तो उनके बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पटना में विरोध और सुरक्षा कड़ी

इन चर्चाओं के बीच पटना में सियासी तनाव का माहौल बन गया है। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बड़ी संख्या में जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ता जुट गए हैं। विरोध के चलते पार्टी के कुछ नेताओं को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जेडीयू एमएलसी संजय गांधी को मौके से लौटना पड़ा, जबकि बीजेपी कोटे से मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी को समर्थकों ने रोक लिया।

मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य के डीजीपी विनय कुमार समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आवास के आसपास की सड़कों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है।

जेडीयू नेताओं की प्रतिक्रिया

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष Sanjay Jha और केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh पटना पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं के मुख्यमंत्री से मुलाकात की संभावना जताई जा रही है, हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर टिप्पणी करने से परहेज किया।

ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को लेकर फैसला उन्हीं को लेना है। उन्होंने यह भी कहा कि जेडीयू नीतीश कुमार की बनाई हुई पार्टी है और वे जब चाहें, जहां चाहें जा सकते हैं।

कारकेड तैयार, आगे की रणनीति पर नजर

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का कारकेड तैयार है और वे सीएम आवास से निकलने वाले हैं, हालांकि उनके गंतव्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल राज्यसभा नामांकन और संभावित राजनीतिक बदलावों को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

news desk

Recent Posts

राज्यसभा जाएंगे Nitish Kumar, 10 अप्रैल तक रहेंगे बिहार के CM ; नामांकन के दौरान Amit Shah समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

बिहार से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने…

1 hour ago

मेंटल ट्रॉमा से जूझ रहे यूट्यूबर अनुराग डोबाल,2 घंटे के वीडियो में रोते हुए सुनाई आपबीती, फैंस हुए चिंतित

फेमस यूट्यूबर अनुराग डोबाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल…

2 hours ago

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा, पटना में सियासी हलचल तेज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा…

5 hours ago

कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, 16 मार्च को मतदान

कांग्रेस ने गुरुवार को 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए 10 राज्यों…

5 hours ago

लाल साड़ी में छाईं रश्मिका, ट्रेडिशनल लुक में दिखे विजय देवरकोंडा, साउथ से बॉलीवुड तक के सितारों से सजी शाम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी…

5 hours ago

युद्ध का असर गहराया, सख्त पाबंदियों से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 27 हजार करोड़ रुपये के नुकसान!

ईरान-इजराइल संघर्ष को छह दिन हो चुके हैं और दोनों पक्षों के बीच हमले जारी…

6 hours ago