Entertainment

लाल साड़ी में छाईं रश्मिका, ट्रेडिशनल लुक में दिखे विजय देवरकोंडा, साउथ से बॉलीवुड तक के सितारों से सजी शाम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में एक शादी के बंधन में बंधने के बाद 4 मार्च को कपल ने अपना वेडिंग रिसेप्शन सेलिब्रेट किया।  हैदराबाद में हुए ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवूड तक, कई सितारे नज़र आए।  फैंस इस जोड़ी को प्यार से विरोश कहते हैं और जैसे ही रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाना शुरू कर दिया।

रिसेप्शन में रश्मिका का ट्रेडिशनल लुक

रिसेप्शन के दौरान रश्मिका मंदाना का लुक बेहद खास रहा। उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर काले और सुनहरे बॉर्डर का काम किया गया था। इसके साथ उन्होंने पारंपरिक गोल्ड टेम्पल जूलरी कैरी की थी। लेयर्ड नेकलेस और चोकर के साथ कानों में बड़े झुमके और कमर में कमरबंद उनके लुक को और निखार रहे थे। मांग में सिंदूर और सादगी भरा मेकअप उनके ब्राइडल लुक को पूरा कर रहा था।

विजय का साउथ इंडियन स्टाइल

वहीं विजय देवरकोंडा ने भी अपने ख़ास दिन के लिए साउथ इंडियन लुक चुना। उन्होंने सफेद रंग का पारंपरिक सिल्क आउटफिट पहना था, जिसमें शॉर्ट कुर्ता और लुंगी शामिल थी। उनका यह ट्रेडिशनल स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया। ट्रेडिशनल लेकिन स्टाइलिश अंदाज़ में ग्रूम लुक को नई दिशा देते नज़र आए विजय देवरकोंडा। 

परिवार भी रहा साथ

रश्मिका और विजय ने अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं। दोनों के माता-पिता और करीबी रिश्तेदार बेहद खुश और फंक्शन एन्जॉय करते नजर आए।

सितारों से सजी शाम

वेडिंग रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भी नजर आए। सितारों से सजी इस शाम में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा के कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। महेश बाबू की पत्नी नम्रका शिरोडकर बेटी सितारा  के साथ पहुंचीं। वहीं फिल्ममेकर करण जौहर, दिनेश विजान, अपूर्व मेहता और होमी अदजानिया भी इस फंक्शन में शामिल हुए। एक्ट्रेस कृति सेनन ब्लू आउटफिट में काफी खूबसूरत दिखीं और उन्होंने कपल के साथ तस्वीर भी शेयर की। साउथ डीवा श्रीलीला ग्रीन सूट में नजर आईं, जबकि राणा दग्गुबाती अपनी पत्नी के साथ मैचिंग आउटफिट में पहुंचे। इसके अलावा मृणाल ठाकुर ब्लैक साड़ी में बेहद एलिगेंट लग रही थीं। राम चरण, उनकी पत्नी उपासना, एक्टर नागार्जुन, अमाला अक्किनेनी और नागा चैतन्य सब फंक्शन में चार चाँद लगाने पहुंचे। 

कुल मिलाकर, रश्मिका और विजय का यह वेडिंग रिसेप्शन ग्लैमर, परंपरा और सितारों की मौजूदगी से भरी एक खास शाम बन गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

IpressHouse

Recent Posts

Israel Exit Polls 2026: नेतन्याहू को झटका, विपक्ष को बढ़त

इजरायल के शुरुआती एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन को झटका…

23 minutes ago

11 हजार की कैंसर दवा के लिए अस्पताल ने मांगे 1.30 लाख रुपये! सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- कीमत में इतना अंतर क्यों, आखिर कहां जाता है पैसा?

नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमतों…

9 hours ago

एसिड अटैक क्यों नहीं रुक रहे? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल, खुले बाजार में बिक्री पर रोक लगाने की उठी मांग

नई दिल्ली: देश में एसिड अटैक की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया…

10 hours ago

‘अर्नब’ नाम का मतलब है समुद्र, बांग्लादेश ने क्यों चुना ये नाम? जानिए कैसे तय होते हैं चक्रवाती तूफानों के नाम

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग और आपदा…

11 hours ago

वरुण धवन ने कृति सेनन और अमर कौशिक संग फिर निकाली भेड़िये की आवाज, क्या आने वाली है ‘भेड़िया 2’? इस वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस

मुंबई: वरुण धवन, कृति सेनन और निर्देशक अमर कौशिक की एक मुलाकात ने फिल्मी गलियारों…

11 hours ago

अमेरिका के मिड-टर्म चुनाव में ट्रंप की परीक्षा, हारे तो बढ़ेंगी मुश्किलें! आखिर कैसे बदल सकता है सत्ता का पूरा गणित?

वॉशिंगटन: अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को होने वाले मिड-टर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और…

11 hours ago