नीला ड्रम हत्याकांड मुस्कान ने बेटी को दिया जन्म
मेरठ, 26 नवंबर 2025 (न्यूज़ डेस्क): देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी, जो इस समय जेल में है, ने मंगलवार को लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची को जन्म दिया. नॉर्मल डिलीवरी से जन्मी यह बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और दिलचस्प संयोग यह है कि बच्ची का जन्म 24 नवंबर, यानी हत्या के शिकार सौरभ राजपूत के जन्मदिन पर हुआ.
मुस्कान ने अपनी बेटी का नाम ‘राधा’ रखा है. जेल अधिकारियों के अनुसार, अगर बच्चा लड़का होता तो नाम ‘कृष्णा’ रखा जाता. अस्पताल की प्रसूति विभागाध्यक्ष डॉ. शगुन सिंह ने बताया कि मुस्कान को 23 नवंबर को अल्ट्रासाउंड के लिए लाया गया था और सोमवार देर रात प्रसव पीड़ा बढ़ने पर भर्ती कर लिया गया. पांच डॉक्टरों की टीम की निगरानी में 2.5 किलो की स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ.
सुरक्षा के थे पुख्ता इन्तेजाम
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल में पुलिस, गनमैन और प्राइवेट गार्ड तैनात किए गए थे. भीड़ और वीडियो बनाने की कोशिशों को रोकने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए थे. डिलीवरी के बाद मंगलवार को मुस्कान को वापस जेल भेज दिया गया, जहां उसे महिलाओं के बैरक नंबर 12 में रखा गया है.
ससुराल वालों ने उठाई DNA टेस्ट की मांग
इस मौके पर ना तो मुस्कान के ससुराल वाले वहाँ पहुंचे न ही उसके माँ- बाप. सौरभ के घर वालों ने साफ कहा है कि वे नवजात को तभी अपनाएंगे जब डीएनए टेस्ट से साबित हो जाए कि बच्ची सौरभ की ही है. उन्होंने मुस्कान की छह वर्षीय बड़ी बेटी के डीएनए टेस्ट की भी मांग की. इधर मुस्कान का परिवार अस्पताल नहीं पहुंचा.
4 मार्च 2025 की रात मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। पुलिस जांच के मुताबिक, मुस्कान ने पति के खाने में नशीला पदार्थ मिलाया और बेहोश होने पर साहिल को बुलाया। दोनों ने मिलकर हत्या कर शव को 15 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में सीमेंट-रेत डालकर सील कर दिया था. जब मामला सामने आया तो बड़े पैमाने पर लोगों में रोष था.
काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…
यूरोपीय देश Sweden से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वहां की…
महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…
अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…
बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…