Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: नौगाम ब्लास्ट: ‘जांच’ के बीच हुआ हादसा या ‘दबाव’ में हुई गलती? — 29 जख्मी और 9 मौतों का जिम्मेदार कौन?
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > नौगाम ब्लास्ट: ‘जांच’ के बीच हुआ हादसा या ‘दबाव’ में हुई गलती? — 29 जख्मी और 9 मौतों का जिम्मेदार कौन?
Trending Newsराज्य

नौगाम ब्लास्ट: ‘जांच’ के बीच हुआ हादसा या ‘दबाव’ में हुई गलती? — 29 जख्मी और 9 मौतों का जिम्मेदार कौन?

news desk
Last updated: November 15, 2025 11:27 am
news desk
Share
नौगाम ब्लास्ट जांच हादसा जिम्मेदार कौन?
नौगाम ब्लास्ट जांच हादसा जिम्मेदार कौन?
SHARE

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर — राजधानी के बाहरी इलाके नौगाम स्थित पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां रखे गए जब्त अमोनियम नाइट्रेट के विशाल ढेर में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में पुलिसकर्मी, फॉरेंसिक विशेषज्ञ, श्रीनगर प्रशासन के दो अधिकारी और एक नायब तहसीलदार शामिल हैं. धमाका इतना शक्तिशाली था कि पुलिस स्टेशन का बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया और मलबा 300 मीटर दूर तक बिखर गया. आसपास की इमारतों की दीवारें हिल गईं और इलाके में दहशत का माहौल फैल गया.

विस्फोट उस समय हुआ जब फॉरेंसिक टीम फरीदाबाद से बरामद किए गए करीब 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट के सैंपल की जांच कर रही थी. यह विस्फोटक हाल ही में पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के ‘व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल’ से जुड़ा था, जिसके तहत कई डॉक्टरों और पढ़े-लिखे पेशेवरों की गिरफ्तारी हुई थी.

“साजिश नहीं हादसा” – डीजीपी

डीजीपी नलिन प्रभात ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह धमाका कोई साजिश नहीं, बल्कि जांच के दौरान हुई एक ‘दुर्घटनावश घटना’ है. विस्फोटक खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से रखा गया था और सैंपलिंग का काम दो दिनों से चल रहा था। उसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया.

घटना के बाद पुलिस, अग्निशमन दल और पैरामिलिट्री फोर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायलों को 92 बेस हॉस्पिटल और SKIMS में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाज़ुक बनी हुई है.

इतनी भरी मात्र में विष्फोटक कैसे पहुंचा श्रीनगर पुलिस स्टेशन ?

यह विस्फोटक हरियाणा के फरीदाबाद से बरामद किया गया था और जैश-ए-मोहम्मद के ‘व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल’ से जुड़ा था—एक ऐसा मॉड्यूल जहां डॉक्टर, इंजीनियर, फार्मा एक्सपर्ट और पढ़े-लिखे पेशेवर आतंकियों को सपोर्ट कर रहे थे. जांच एजेंसियों ने इस मॉड्यूल को पकड़ा, तो उनके छिपाए ठिकानों से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला, जिसे सुरक्षित जांच के लिए श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन लाया गया.

अमोनियम नाइट्रेट को खुले सुरक्षित क्षेत्र में रखा गया था और फॉरेंसिक विशेषज्ञ दो दिनों से इसका सैंपल निकालकर उसकी संरचना, ग्रेड और ब्लास्ट-पोटेंशियल की जांच कर रहे थे. लेकिन सवाल यहीं उठता है कि इतने बड़े और ‘उच्च-जोखिम’ वाले विस्फोटक को क्या किसी खास फायरप्रूफ फैसिलिटी में नहीं ले जाया जाना चाहिए था? क्या थाने जैसी सामान्य इमारत में इसे रखना सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन था?

धमाके ने थाने के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया, मलबा 300 मीटर तक फैल गया और पास की इमारतें हिल गईं. डीजीपी नलिन प्रभात ने इसे ‘दुर्घटनावश विस्फोट’ बताया है, लेकिन SIA अब यह जांच रही है कि—

  • क्या विस्फोटक खुद अनस्टेबल था?
  • क्या गलत पैकेजिंग या केमिकल रिएक्शन की वजह से ब्लास्ट हुआ?
  • या क्या इतने विशाल विस्फोटक को थाने में रखना ही एक बड़ी चूक थी?

नौगाम विस्फोट ने सुरक्षा व्यवस्था और आतंकी जब्ती के हैंडलिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AccidentOrNegligence, #AmmoniumNitrate, #BreakingNews, #ForensicInvestigation, #IndianNews, #indianpresshouse, #InvestigationUpdate, #JaishEMohammad, #JammuKashmir, #KashmirNews, #LatestUpdates, #NaugamBlast, #PoliceStationBlast, #SecurityLapse, #Srinagar, #TerrorModule
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आरोपी डॉक्टरों पर बैन दिल्ली ब्लास्ट केस: 4 आतंकी डॉक्टरों की मेडिकल प्रैक्टिस पर रोक, NMC ने रजिस्टर से नाम हटाए
Next Article धनुष-कृति: इश्क और दोस्ती की ये कहानी. धनुष का ‘शंकर’ अवतार देख इंटरनेट हुआ क्रेज़ी, ‘तेरे इश्क में’ ट्रेलर को मिला ‘सैयारा’ से बड़ा बज़!

फीचर

View More

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों में 86 सीटें SC-ST के…

By news desk 7 Min Read

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध…

3 Min Read

26 सितंबर की रात आसमान में दिखेगा खास चांद, जानिए Harvest Moon क्यों कहलाता है फसल का चांद

नई दिल्ली: सितंबर की पूर्णिमा को खास माना जाता है और इसे…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

दीपक चाहर के 3 बैट चोरी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश; सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह का नाम लेकर होने लगी मस्ती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के प्रैक्टिस सेशन के दौरान तीन बैट चोरी हो गए। इन बल्लों की कुल…

4 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में बाइक चलाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब पीछे बैठने वाले का भी हेलमेट जरूरी; 1 अक्टूबर से फिर शुरू हो सकता है ई-चालान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहन से सफर करने वालों के लिए ट्रैफिक नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

पेंटागन के डेटाबेस में बड़ा साइबर हमला: 30 लाख से ज्यादा लोगों का संवेदनशील डेटा लीक, अमेरिकी सुरक्षा पर उठे सवाल

अमेरिकी रक्षा विभाग के डिफेंस मैनपावर डेटा सेंटर (DMDC) में एक गंभीर साइबर सेंधमारी का मामला सामने आया है। अक्टूबर…

4 Min Read
Trending Newsअन्य

ChatGPT पर बढ़ा सुरक्षा का सवाल: फ्लोरिडा ने OpenAI के नए AI मॉडल पर रोक की मांग की, GPT-6.1 Astra की रिलीज भी सुरक्षा जांच में फंसी

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बढ़ती क्षमताओं के बीच अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?