Entertainment

जब सुनील ग्रोवर की मिमिक्री ने कर दिया बड़ा खेल! आमिर खान को उनके ही ऑफिस से गार्ड ने निकाला बाहर

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान अक्सर अपनी फिल्मों और सीरियसनेस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन दिनों वो एक बेहद मज़ेदार वजह से चर्चा में हैं। मामला इतना दिलचस्प है कि खुद आमिर खान को उनके अपने ही ऑफिस से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया! आइए जानते हैं आखिर क्या है ये पूरा माजरा।

जब आमिर को लगा ‘ये तो मैं ही हूँ’
सबकी शुरुआत हुई ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सेट पर, जहाँ कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने आमिर खान का गेटअप लिया। सुनील ने आमिर के बोलने के अंदाज़ से लेकर उनके चलने के स्टाइल तक, सब कुछ इतना पेर्फेक्ट्ली कॉपी किया कि खुद आमिर खान दंग रह गए।

एक इंटरव्यू में इस पर अपन रिएक्शन देते हुए आमिर ने कहा, ‘सुनील ने जो किया वो सिर्फ मिमिक्री नहीं थी, वो तो जादू था! मुझे लगा जैसे मैं खुद को आईने में देख रहा हूँ। मैं इतना हंसा कि मेरी सांस फूलने लगी थी’। आमिर ने सुनील की इस कला को ‘प्राइसलेस’ बताया।

अपने ही ऑफिस से धक्के मारकर निकाले गए आमिर!
सुनील की इस पॉपुलरिटी को देखते हुए आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘Happy Patel: Khatarnak Jasoos’ के लिए एक अनोखा प्रमोशनल वीडियो बनाया जो अब इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

वीडियो में सुनील ग्रोवर, आमिर खान बनकर उनके ऑफिस में बैठे हैं। फिल्म के डायरेक्टर वीर दास वहां पहुँचते हैं और सुनील को ही असली समझकर फिल्म की डील पक्की कर लेते हैं। तभी वहां असली आमिर खान की एंट्री होती है, लेकिन ट्विस्ट ये है कि सिक्योरिटी गार्ड्स और वीर दास असली आमिर को ही ‘नकली’ समझ बैठते हैं और उन्हें उनके अपने ही ऑफिस से बाहर निकाल देते हैं। फैंस इस वीडियो को साल का सबसे बेस्ट प्रमोशनल एड और परफेक्ट स्टंट बता रहे हैं।

इस पूरे शोर-शराबे के बीच आमिर खान की ये फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है:

इस फिल्म के जरिए आमिर के भांजे और ‘चॉकलेट बॉय’ इमरान खान लंबे समय बाद पर्दे पर लौट रहे हैं। मशहूर कॉमेडियन वीर दास इस फिल्म के साथ बतौर डायरेक्टर अपनी डायरेक्टर फील्ड में शुरूआत कर रहे हैं। फिल्म इसी शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

क्या आ रहा है पार्ट 2?
प्रोमो वीडियो में सुनील ग्रोवर को फिल्म के ‘सीक्वल’ के लिए भी एडवांस चेक देते दिखाया गया है, जिससे अंदाज़ा लगाए जा रहे हैं कि आमिर खान इस फ्रेंचाइजी को काफी बड़ा बनाने की सोच रहे हैं।
फिलहाल तो फैंस सुनील ग्रोवर और आमिर खान की इस जुगलबंदी के दीवाने हो गए हैं। आयर उनका कहना है अब देखना ये है कि क्या आमिर का ये ‘खतरनाक जासूस’ बॉक्स ऑफिस पर भी ऐसा ही धमाका कर पाता है या नहीं!

news desk

Recent Posts

वरुण धवन ने कृति सेनन और अमर कौशिक संग फिर निकाली भेड़िये की आवाज, क्या आने वाली है ‘भेड़िया 2’? इस वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस

मुंबई: वरुण धवन, कृति सेनन और निर्देशक अमर कौशिक की एक मुलाकात ने फिल्मी गलियारों…

19 seconds ago

अमेरिका के मिड-टर्म चुनाव में ट्रंप की परीक्षा, हारे तो बढ़ेंगी मुश्किलें! आखिर कैसे बदल सकता है सत्ता का पूरा गणित?

वॉशिंगटन: अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को होने वाले मिड-टर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और…

9 minutes ago

विधायक ने इस्तीफा दिया तो जनता क्यों भरे उपचुनाव का खर्च? सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 6 पूर्व MLA भी घेरे में

नई दिल्ली: बिना किसी ठोस वजह के विधायक पद से इस्तीफा देकर दोबारा चुनाव लड़ने…

10 minutes ago

‘हम खुद अपनी बर्बादी बना रहे हैं’, AI से डरा 10 साल का अनुभव रखने वाला इंजीनियर! अब कोडिंग छोड़ खेती करने का क्यों कर रहा है विचार?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती ताकत ने अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में लंबे…

44 minutes ago

तोते सिर्फ इंसानों की नकल नहीं करते, पहेलियां भी सुलझाते हैं! आखिर इनके छोटे से दिमाग में ऐसा क्या है खास?

नई दिल्ली: तोते को इंसानों की आवाज की नकल करते और सुने हुए शब्द दोहराते…

46 minutes ago