कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की 21वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) बुधवार को शहर के पांच सितारा होटल लैंडमार्क में सम्पन्न हुई। पहली बार ऐसा हुआ कि क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी द्वारा दिये गये नामों पर आम सहमति नहीं बनने के कारण सभी कमेटियों को होल्ड कर दिया गया।
इस पर अब अंतिम फैसला यूपीसीए अध्यक्ष और सचिव करेंगे। जिसकी घोषणा कुछ दिनों में होगी। वहीं इस वर्ष केवल गवर्निंग काउंसिल का चुनाव होना था जिसके दो पदों पर केवल दो ही नामांकन हुए। जिसमें पूर्व की भांति कानपुर से डा.संजय कपूर को दोबारा यूपी टी-20 लीग का चेयरमैन बनाया गया वहीं गाजीपुर के संजीव सिंह पुनः मेम्बर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे। वहीं चार निदेशकों अभिषेक सिंघानिया, अशोक चतुर्वेदी, रियासत अली और प्रदीप कुमार गुप्ता का कार्यकाल पूरा होने के बाद पुनः नियुक्त किया गया है।
एजीएम के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि इस बार पूर्व न्यायाधीश विनीत शरण को लोकपाल तथा कृष्ण मुरारी को यूपीसीए का एथिक आफीसर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि देवरिया इकाई को प्रयागराज से रजिस्ट्रेशन होने के चलते संस्पेंड कर दिया गया है। वाराणसी में यूपीसीए के नए स्टेडियम को लेकर बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही वहां घरेलू मैचों का आयोजन किया जायेगा। जिसके पहले हम वहां लोकल स्तर के मैच करायेंगे ताकि पिच व ग्राउंड की कंडीशन को परखा जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले वर्ष बीसीसीआई की वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की मेजबानी के लिए बड़ौदा के साथ काशी स्टेडियम को विकल्प के तौर पर रख रहे हैं।
यदि स्टेडियम पूरी तरह से तैयार हो जाता है तो महिला लीग के मैच वहां कराये जा सकते हैं। कानपुर में कमला क्लब की लीज खत्म होने व ग्रीन पार्क स्टेडियम के कायाकल्प का कार्य शुरू होने को देखते हुए यूपीसीए इस बार कानपुर विश्व विद्यालय में बन रहे नए स्टेडियम से करार कर रहा है। राजीव शु्क्ला ने बताया कि हमें शहर में एक स्तरीय मैदान की आवश्यक्ता थी जिसके लिए सीएसजेएमयू से बात चल रही है और जल्द ही हम वहां अपनी गतिविधियां शुरू कर सकेंगे।
यूपी टी-20 लीग के चौथे चरण की सफलता से गदगद राजीव शुक्ला ने डा.संजय कपूर को बधाई देते हुए कहा कि पांचवें चरण में भी दो शहरों के प्रारूप को बरकरार रखा जायेगा।
उन्होंने उम्मीद जतायी कि गवर्निंग काउंसिल अगले सीजन में आठ टीमों को भी रखने पर विचार कर सकती है। यूपीसीए एजीएम में अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया, सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, संयुक्त सचिव डा. उमेर हसन, सीईओ अंकित चटर्जी, मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम, अहमद अली खान तालिब समेत यूपीसीए के सभी सदस्य मौजूद रहे।
मेरठ। मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में करीब 19 महीने…
मेरठ के बहुचर्चित और सनसनीखेज 'नीला ड्रम कांड' में जिला अदालत ने बुधवार, 30 सितंबर…
नई दिल्ली। अमेरिका ने इराक में आतंकवादी संगठन ISIS के खिलाफ चलाए जा रहे अपने…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…
दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (Flydubai) की एक फ्लाइट हवा में…
इंटरनेट की दुनिया के सुपरस्टार और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मिस्टर फैजू यानी…