Trending News

सचिन…विराट और अब सूर्यवंशी..क्या बनेंगे भारतीय क्रिकेट का नया ‘वैभव’

भारतीय क्रिकेट हमेशा नए सितारों को जन्म देता रहा है। 90 के दशक में सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया में आए और जल्द ही उनके बल्ले से तेजी से रन निकलने लगे। उनके सामने उस दौर के खतरनाक गेंदबाज वसीम अकरम और अन्य बड़े गेंदबाज भी घुटने टेकते नजर आए।

इसके बाद विराट कोहली ने टीम में दस्तक दी और पूरी दुनिया में छा गए। कुछ लोग उन्हें उसी समय ‘अगला विराट कोहली’ कहने लगे। अब विराट भी अपने करियर के अंतिम दौर में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि उनकी जगह कौन लेगा।

इसका जवाब विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने एक्सक्लूसिव बातचीत में दिया था। उनकी नजर में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बन सकते हैं।

अब वैभव सूर्यवंशी ने अपने खेल से साबित कर दिया है कि वे इस दायित्व के काबिल हैं। उनके बल्ले से लगातार नए कीर्तिमान बन रहे हैं और कम उम्र में ही उनके शॉट्स से रन की बारिश हो रही है।

जहां भी वैभव खेलते हैं, वहां उनके बल्ले की गूंज सुनाई देती है। बिहार के इस लाल ने एशिया कप में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।यूएई में चल रहे अंडर-19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने 171 रनों की तूफानी पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 433 रन बनाकर अंडर-19 एशिया कप में इतिहास रच दिया। इससे पहले इस टूर्नामेंट में कभी भी टीम 400 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी।

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 14 छक्के लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब वे यूथ वनडे मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल के नाम था, जिन्होंने 2008 में नामीबिया के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे।

news desk

Recent Posts

ग्लोबल लीडर्स सर्वे: भारतीयों की पहली पसंद बने व्लादिमीर पुतिन; एक ही साल में ट्रंप की लोकप्रियता 12% गिरी, प्यू रिसर्च का बड़ा खुलासा

अंतरराष्ट्रीय मामलों में 51% भारतीयों ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर जताया सबसे ज्यादा भरोसा…

5 hours ago

चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा कन्फर्म! कल तक जो थी ‘अफवाह’, आज वो बना ‘अंतिम सच’; ट्रस्ट ने जारी की आधिकारिक कॉपी

राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भीतर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर चल रहा हड़कंप…

5 hours ago

मुहर्रम के जुलूस में ‘पेनकिलर’ के नाम पर जहर बांट रहा था फैय्याज, POLICE ने टाली बहुत बड़ी त्रासदी

मुंबई। मुंबई के भायखला इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और रोंगटे खड़े कर देने…

6 hours ago

Tata Sons का हुआ बंपर कमबैक! FY26 में कमाया 32,000 करोड़ का रिकॉर्ड मुनाफा, टाटा ट्रस्ट्स की भी चमकी किस्मत

ग्लोबल इकोनॉमी के स्लोडाउन और मार्केट के हर चैलेंज को क्रैक करते हुए देश के…

6 hours ago