खेल

ताइक्वांडो के नए नियम सीखने लखनऊ पहुंचे 200 से ज्यादा रेफरी, राष्ट्रीय सेमिनार में हुई कड़ी परीक्षा।

  • दक्षिण कोरिया) कुक्कीवन के संशोधित नियमों पर तीन दिन चला प्रशिक्षण
  • फिजिकल, डिजिटल और लिखित टेस्ट के बाद चुने जाएंगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्णायक

लखनऊ। ताइक्वांडो में लागू किए गए नए अंतरराष्ट्रीय नियमों को समझने और उन्हें प्रतियोगिताओं में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए देशभर के 200 से अधिक रेफरी और निर्णायक लखनऊ में जुटे। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 12 जून से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रेफरी फ्रेशर एवं रिफ्रेशर सेमिनार का रविवार को समापन हो गया।

यूपी ताइक्वांडो असोसिएशन के महासचिव राजकुमार ने बताया कि वर्ल्ड ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवन द्वारा खेल के नियमों में किए गए संशोधनों के मद्देनजर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

सेमिनार में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के रेफरियों ने हिस्सा लेकर नए नियमों और तकनीकी बदलावों की बारीकियां सीखीं।

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देश पर आयोजित इस सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुभाष पाटिल ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान मैच संचालन, स्कोरिंग सिस्टम, वीडियो रिव्यू और संशोधित नियमों के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

राजकुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों की फिजिकल, डिजिटल और लिखित परीक्षाएं कराई गईं। इन परीक्षाओं में सफल होने वाले रेफरी जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाने के पात्र होंगे। साथ ही भविष्य में होने वाली प्रमुख राष्ट्रीय और ओलंपिक ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के चयन एवं संचालन तंत्र का हिस्सा भी बन सकेंगे।

उन्होंने कहा कि खेल में पारदर्शिता और निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित करने के लिए रेफरियों का समय-समय पर प्रशिक्षण और मूल्यांकन बेहद जरूरी है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से राष्ट्रीय रेफरी हिम प्रीत सिंह, मोहित कुमार, मयंक भारती, अभिषेक कुमार, रुद्र कुमार, बिलाल खान, प्रयाग सिंह, पवन सिंह, जितेंद्र कुमार मौर्य, राजा सिंह, सुभाष, रघुनाथ सिंह, महिला रेफरियों में अमीना बानो सुल्तानपुर पूजा तिवारी रेखा संभल आध्या अग्रवाल मुरादाबाद, प्रियांशी जुगरान. आशा, अनामिका उपस्थित रहे ।

news desk

Recent Posts

1 अगस्त से बदल गईं आपकी जेब से जुड़ी 5 बड़ी चीजें! LPG से लेकर ITR और तत्काल टिकट तक नए नियम लागू

नई दिल्ली: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी…

34 minutes ago

‘स्पाइडर-मैन’ का बॉक्स ऑफिस पर महाविस्फोट! सिर्फ 2 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ की कर ली बराबरी

नई दिल्ली: टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर…

39 minutes ago

Cloudburst in Kishtwar: आधी रात बादल फटा, बाढ़ में बह गईं गाड़ियां… हाईवे बंद, 4 अगस्त तक भारी बारिश का बड़ा अलर्ट

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच…

43 minutes ago

CWG 2026: भारत का अभियान आखिरी दौर में, 92 साल बाद सबसे निराशाजनक रैंक… जानिए किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन-सा मेडल

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया…

45 minutes ago

August Horoscope 2026: अगस्त में किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? मेष से मीन तक पढ़ें पूरे महीने का राशिफल

नई दिल्ली: अगस्त 2026 की शुरुआत कई बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ हो…

50 minutes ago