खेल

उदित, मयंद और रिकी उलटफेर भरी जीत के साथ प्री क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ । पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी, असम के उदित गोगोई और दिल्ली के रिकी ने तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में उलटफेर करते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा  लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में मुख्य ड्रा के पहले राउंड में उत्तर प्रदेश के वंश यादव, ऋषि यादव व अंशुमान सिंह ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन हार के साथ बाहर हो गए।दिन का सबसे बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला जब तीसरी वरीय राजस्थान के आयुष हार के साथ बाहर हो गए। उन्हें पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी ने 6-4, 6-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। गैर वरीय असम के उदित गोगोई ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में चौथी वरीय हरियाणा के वंश नंदल को 6-4, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। दिन का तीसरा उलटफेर दिल्ली के रिकी ने किया जिन्होंने तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में आठवीं वरीय हरियाणा के जगमीत को 3-6, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

पहले दौर में यूपी  के खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। पांचवीं वरीय हरियाणा के सुनील कुमार ने यूपी के ऋषि यादव को रोमांचक मुकाबले में 7-6(3), 6-3 से हराया। ऋषि ने पहले सेट में संघर्ष किया, जिसके चलते सेट का फैसला टाईब्रेक में हुआ। वहीं दूसरे सेट में सुनील ने बेहतरीन शॉट लगाते हुए जीत दर्ज की। दूसरी ओर तमिलनाडु के पगलवन ने उत्तर प्रदेश के अंशुमान सिंह को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 6-4, 5-7, 6-4 से हराया। वहीं हरियाणा के प्रशांत ने उत्तर प्रदेश के वंश यादव  को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराया।

इसके अलावा शीर्ष वरीय हरियाणा के जतिन नैन ने दिल्ली के दक्ष सिंह को 6-4, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।  छठी वरीय हरियाणा के आदित्य मोर ने अपने ही राज्य के हर्ष मलिक को 7-5, 6-2 से शिकस्त दी। सातवीं वरीय  पंजाब के आदित्य कुमार ने गुजरात के यज्ञ प्रदीप को एकतरफा 6-1, 6-1 से हराया। वहीं दूसरी वरीय कर्नाटक के सूरज ने हरियाणा के ध्रुव को 6-0, 6-2 से आसानी से मात दी।

अन्य मुकाबलों में गुजरात के मेघ भार्गव ने पश्चिम बंगाल के वायट रोवन को 6-3, 6-1 से और दिल्ली के सागर ने महाराष्ट्र के ओमेश को तीन सेटों तक चले संघर्ष में 4-6, 7-6(3), 6-3 से हराया। हरियाणा के आरव चावला ने गुजरात के कनिष्क को 6-2, 6-3 से हराया, जबकि हरियाणा के शिवा ने छत्तीसगढ़ के इमोन को 7-6(7), 6-2 से और तेलंगाना के देवरापल्ली अखिल ने हरियाणा के अरंत्या को 6-3, 6-2 से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

news desk

Recent Posts

भारत सरकार की रडार पर सोशल मीडिया! बच्चों की सुरक्षा पर अब होगा बड़ा एक्शन?

सोशल मीडिया की दुनिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब भारत सरकार ने अपना…

1 minute ago

पश्चिम बंगाल: आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो का खड़गपुर से तबादला, वीडियो में धार्मिक शब्दों के इस्तेमाल पर खड़ा हुआ था विवाद

खड़गपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल सरकार ने 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी और खड़गपुर की…

1 hour ago

गुरुग्राम बाइक हिट एंड रन केस में सिया का नया वीडियो, बोलीं-‘टक्कर के बाद एक सेकेंड भी नहीं रुके’, उठाए कई सवाल

गुरुग्राम के चर्चित बाइक हिट एंड रन मामले में बाइक राइडर सिया ने नया वीडियो…

1 hour ago

सलमान ने काजी को दिया ‘रॉकस्टार’ टैग, हिना ने किया सपोर्ट…. लेकिन काजी की किस बात पर हिना ने जताई आपत्ति?

‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…

19 hours ago

गाजियाबाद में क्लब संचालिका का आरोप- पहले फ्री में खाते-पीते थे, फिर मांगे ₹50 हजार, हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों पर केस

गाजियाबाद के डी-मॉल स्थित एक क्लब की संचालिका ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ…

19 hours ago