Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: मानसून की रफ्तार धीमी, लेकिन बारिश का कहर जारी! दिल्ली-UP से पहाड़ और केरल तक बरसेंगे बादल, IMD का बड़ा अपडेट
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मानसून की रफ्तार धीमी, लेकिन बारिश का कहर जारी! दिल्ली-UP से पहाड़ और केरल तक बरसेंगे बादल, IMD का बड़ा अपडेट
Trending Newsराज्य

मानसून की रफ्तार धीमी, लेकिन बारिश का कहर जारी! दिल्ली-UP से पहाड़ और केरल तक बरसेंगे बादल, IMD का बड़ा अपडेट

vineet verma
Last updated: August 23, 2026 11:46 am
vineet verma
Share
SHARE

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में रविवार, 23 अगस्त को बारिश का दौर जारी रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सुबह ही बारिश देखने को मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन मध्य, पूर्वी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में इसका असर अभी बना हुआ है। ऐसे में कुछ राज्यों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है, जबकि कई इलाकों में उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Contents
कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमानदिल्ली-एनसीआर में सुबह से बारिशउत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्टपहाड़ों पर भारी बारिश की चेतावनीबिहार में बारिश के साथ बिजली और तेज हवा का खतरामुंबई समेत पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश जारीमानसून की सक्रियता में अब धीरे-धीरे कमीकेरल और कर्नाटक में भी बारिश का दौर

कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में इससे पहले 22 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी। मध्य भारत में भी मानसून का असर बना रहेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 से 25 अगस्त और विदर्भ में 23 से 24 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी रविवार को बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से बारिश

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह करीब 6 बजे दिल्ली-एनसीआर में आसमान में घने बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का दौर दोपहर तक जारी रह सकता है। राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बारिश होने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के आसार हैं। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पहाड़ों पर भारी बारिश की चेतावनी

मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी राज्यों में भी मौसम चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मौसम विभाग ने रविवार को जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा, ऊना, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू और सोलन में भी भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

बिहार में बारिश के साथ बिजली और तेज हवा का खतरा

आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के अधिकांश हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली चमकने और गिरने का खतरा बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मुंबई समेत पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश जारी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा 23 से 28 अगस्त के बीच कोंकण और गोवा में भी बारिश होने की संभावना है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मानसून की सक्रियता में अब धीरे-धीरे कमी

मौसम विभाग के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कम होने की स्थिति में है। हालांकि मध्य, पूर्वी और उत्तरपूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून अभी सक्रिय है। यही वजह है कि इन क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को व्यापक स्तर पर बारिश हो सकती है। पूर्वी ओडिशा में भी मानसून के प्रभाव से भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

केरल और कर्नाटक में भी बारिश का दौर

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। आईएमडी के मुताबिक, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 23 अगस्त को केरल और माहे में भारी बारिश होने की संभावना है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: 23 अगस्त मौसम अपडेट, Bihar Weather, Delhi rain alert, Himachal Pradesh Rain, IMD Weather Forecast, Kerala Rain Alert, Lucknow Weather, UP weather news, Weather Update 23 August 2026, आज का मौसम, उत्तर प्रदेश मौसम, दिल्ली बारिश, पहाड़ों पर भारी बारिश, बिहार बारिश, लखनऊ बारिश
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बॉक्स ऑफिस पर जेसन स्टेथम की ‘म्यूटिनी’ को हॉरर फिल्म ने पछाड़ा! ‘इंसिडियस 6’ की कमाई ने मचाई हलचल, जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन
Next Article UN में 80 साल बाद टूटेगा पुरुषों का दबदबा? महासचिव की रेस में 5 महिलाएं, गुयाना की कैरोलिन रोड्रिग्स बिर्केट सबसे आगे

फीचर

View More

नैनीताल-मसूरी की भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड की इन 3 खूबसूरत जगहों पर बिताएं सुकून के पल, यादगार बनेगा सफर

नई दिल्ली: उत्तराखंड की वादियां, पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं और प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने का अनुभव…

By vineet verma 4 Min Read

कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर: 20 से 70% तक घटेंगे दवाइयों के दाम

अक्सर कहा जाता है कि बीमारी सिर्फ शरीर की परीक्षा नहीं लेती,…

4 Min Read

हवा में 17,000 फीट पर इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई विमान की ‘नाक’; फिर भी 110 लोग रहे सुरक्षित, जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

लखनऊ: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E925 करीब 17,000…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsराज्य

दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद? मेट्रो के 57 स्टेशन सील, ट्रेनें रद्द; इंटरनेट और शराब की दुकानों पर भी पाबंदी

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी…

9 Min Read
Trending Newsसियासी

राहुल गांधी के दावे पर सरकार का पलटवार, ‘राष्ट्रपति मुर्मु ने वोट चोरी की बात स्वीकार की’ कहने को बताया गलत

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को विपक्षी सांसदों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

CJP आंदोलन का असर: लखनऊ मेल से तेजस तक रद्द, रेलवे स्टेशनों पर भटके यात्री; किसी का इंटरव्यू छूटा तो किसी का इलाज अटका

लखनऊ: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बीच रेलवे ने लखनऊ से दिल्ली समेत…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

यूपी चुनाव 2027 से पहले BJP की बढ़ी टेंशन? ब्राह्मणों की नाराजगी, अखिलेश की PDA रणनीति और CJP के प्रदर्शन से कितना बदलेगा सियासी गणित

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी समीकरणों को लेकर बहस तेज हो गई है। कॉकरोच जनता…

12 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?