चिलचिलाती गर्मी और उमस से बेहाल उत्तर भारत के लिए आखिरकार राहत की खबर आ गई है। मौसम विभाग “IMD” ने एलान कर दिया है कि मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार के रास्ते पूर्वांचल को भिगोते हुए मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपनी धमाकेदार एंट्री मार दी है। वहीं, दिल्ली-NCR के लोग जो टकटकी लगाए बादलों का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए भी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून ने उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। IMD ने राज्य के करीब 55 जिलों के लिए आंधी, तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी में तो कई जगहों पर बादलों ने डेरा डाल दिया है और अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। “गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, बलिया, आजमगढ़ वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही” अगर आप इन जिलों में रहते हैं, तो बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, लेकिन अब राहत दूर नहीं है। मौसम विभाग की अपडेट के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मॉनसून दिल्ली-NCR समेत हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के अधिकांश हिस्सों को पूरी तरह कवर कर लेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 2 से 3 जुलाई के बीच दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।
सिर्फ मैदानी इलाके ही नहीं, बल्कि पहाड़ी राज्यों में भी मॉनसून ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ चुका है। IMD के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में इन राज्यों के बचे हुए इलाकों में भी मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। हालांकि, पहाड़ों पर यात्रा करने वाले लोगों को भूस्खलन “लैंड स्लाइड्स” को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
IMD एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस साल मॉनसून अपने तय समय से 3 दिन की देरी से 4 जून को केरल के तट पर पहुंचा था। केरल के बाद तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मुंबई को भिगोते हुए यह पूर्वोत्तर भारत पहुंचा। अब पूर्वोत्तर से होते हुए मॉनसून का यह सिस्टम उत्तर भारत में पूरी तरह एक्टिव हो चुका है, जिससे आने वाले दिन राहत भरे होने वाले हैं।
नई दिल्ली: फिटनेस और अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने वालों के लिए…
अल्मोड़ा: उत्तराखंड की पहाड़ियों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज…
नई दिल्ली: नारियल का पानी या गूदा निकालने के बाद उसका सख्त बाहरी खोल अक्सर…
बेंगलुरु: आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में रैपिडो ऑटो चलाने वाली एक महिला इन…
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राजधानी में प्रेस…
नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा कैप्टन…