Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की हुई धमाकेदार एंट्री! लेकिन उत्तराखंड के लिए IMD की बड़ी चेतावनी, जाने कब और कहा-कहा होगी झमाझम बारिश
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > उत्तर प्रदेश में मॉनसून की हुई धमाकेदार एंट्री! लेकिन उत्तराखंड के लिए IMD की बड़ी चेतावनी, जाने कब और कहा-कहा होगी झमाझम बारिश
Trending Newsअन्य

उत्तर प्रदेश में मॉनसून की हुई धमाकेदार एंट्री! लेकिन उत्तराखंड के लिए IMD की बड़ी चेतावनी, जाने कब और कहा-कहा होगी झमाझम बारिश

news desk
Last updated: June 30, 2026 1:37 pm
news desk
Share
SHARE

चिलचिलाती गर्मी और उमस से बेहाल उत्तर भारत के लिए आखिरकार राहत की खबर आ गई है। मौसम विभाग “IMD” ने एलान कर दिया है कि मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार के रास्ते पूर्वांचल को भिगोते हुए मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपनी धमाकेदार एंट्री मार दी है। वहीं, दिल्ली-NCR के लोग जो टकटकी लगाए बादलों का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए भी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

Contents
UP के 55 जिलों के जारी हुआ ‘हाई अलर्ट’दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बदरा?पहाड़ों पर भी मौसम हुआ सुहानादेरी से आया, पर अब दिखा रहा है दम

UP के 55 जिलों के जारी हुआ ‘हाई अलर्ट’


मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून ने उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। IMD ने राज्य के करीब 55 जिलों के लिए आंधी, तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी यूपी में तो कई जगहों पर बादलों ने डेरा डाल दिया है और अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। “गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, बलिया, आजमगढ़ वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही” अगर आप इन जिलों में रहते हैं, तो बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें।

दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बदरा?

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, लेकिन अब राहत दूर नहीं है। मौसम विभाग की अपडेट के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मॉनसून दिल्ली-NCR समेत हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के अधिकांश हिस्सों को पूरी तरह कवर कर लेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 2 से 3 जुलाई के बीच दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।

पहाड़ों पर भी मौसम हुआ सुहाना

सिर्फ मैदानी इलाके ही नहीं, बल्कि पहाड़ी राज्यों में भी मॉनसून ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ चुका है। IMD के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में इन राज्यों के बचे हुए इलाकों में भी मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। हालांकि, पहाड़ों पर यात्रा करने वाले लोगों को भूस्खलन “लैंड स्लाइड्स” को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देरी से आया, पर अब दिखा रहा है दम


IMD एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस साल मॉनसून अपने तय समय से 3 दिन की देरी से 4 जून को केरल के तट पर पहुंचा था। केरल के बाद तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मुंबई को भिगोते हुए यह पूर्वोत्तर भारत पहुंचा। अब पूर्वोत्तर से होते हुए मॉनसून का यह सिस्टम उत्तर भारत में पूरी तरह एक्टिव हो चुका है, जिससे आने वाले दिन राहत भरे होने वाले हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Delhi NCR Monsoon, Delhi Rain Date, Gorakhpur Weather, Heavy Rainfall, IMD Alert, Indian Monsoon 2026, IndianPressHouse, indianpresshouse news, Landslide Warning, Monsoon Arrival, Monsoon Tracking, Monsoon Update 2026, noida weather, North India Monsoon, Rain News, Rainfall Alert, Trending News, UP Monsoon, UP Rain Alert, UP Weather Update, Uttarakhand Rain, Weather Forecast, Weather News India
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article FIFA World Cup 2026  में महा-उलटफेर!  4 बार की चैंपियन जर्मनी हुई नॉकआउट, पराग्वे ने राउंड ऑफ 16 में किया इंटर
Next Article AI Generated image YouTube देखकर मां ने घर पर कराई डिलीवरी, बच्ची तो बची पर खुद तोड़ दिया दम! जानिए क्या है ये ‘नेचुरल बर्थ’ का खतरनाक ट्रेंड

फीचर

View More

भारत का ‘पहला गांव’ माणा जहां रौद्र रूप में दिखती है सरस्वती, 25 साल पुरानी चाय की दुकान भी बनी खास पहचान; जानें इस गांव की अनसुनी कहानी

चमोली: उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है और यहां मौजूद हर इलाके की अपनी अलग पौराणिक और ऐतिहासिक पहचान है।…

By vineet verma 5 Min Read

18 साल का वो इंकलाबी, जिसकी फांसी के बाद राख चुराने की मच गई थी होड़: पढ़ें खुदीराम बोस के बलिदान की अमर गाथा

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हुए हैं जिन्होंने अपनी…

6 Min Read

Jharkhand Student Protest: पिता शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर बेटे हेमंत के खिलाफ क्यों उतरे छात्र? समझिए पूरा विवाद

रांची में 10 अगस्त को हुए छात्र आंदोलन ने झारखंड की राजनीति…

8 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsखेल

IND vs SL 1st Test: गॉल में 600वें टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल का बड़ा इशारा, सिराज संग प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे नई गेंद!

भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार से श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शुरू हो रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले…

3 Min Read
Trending Newsखेल

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास, टेस्ट शतक जड़ने वाले बने पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

बांग्लादेश के 25 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर…

3 Min Read
Trending Newsराज्य

अब महाराष्ट्र में ऑटो-कैब चलाना है, तो मराठी बोलना ज़रूरी! सरकार ने बदले नियम, वरना रद्द हो जाएगा लाइसेंस

अब महाराष्ट्र की सड़कों पर अपनी कैब या ऑटो दौड़ाना चाहते हैं, तो एक नया नियम आपकी जेब और लाइसेंस,…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

तख्त हजूर साहिब में हमले के बाद बोले सुखबीर बादल: ‘गुरु का हाथ सिर पर है, न डरा हूँ न डरूँगा; शांति भंग नहीं होने देंगे’

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब के पास जानलेवा हमले में घायल हुए शिरोमणि अकाली दल (SAD) के…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?