Trending News

Cyber Fraud में डूबा पैसा अब आएगा वापस! सरकार ने लॉन्च किया ‘Money Restoration Portal’, जानें अप्लाई करने का तरीका

ऑनलाइन स्कैम और साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने आम जनता को एक बहुत बड़ी राहत दी है। गृह मंत्रालय और इंडियन साइबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने मिलकर Money Restoration Module “MRM” Portal लाइव कर दिया है।

अब अगर आपके साथ कोई डिजिटल स्कैम होता है, तो सिर्फ फ्रॉड की शिकायत ही दर्ज नहीं होगी, बल्कि फ्रीज हुआ पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में वापस भी आ जाएगा।

क्या है ‘Money Restoration Portal’

पहले जब भी किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता था, तो लोग 1930 पर कॉल करके या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते थे। पुलिस और बैंक तुरंत एक्शन लेकर स्कैमर के अकाउंट में उस पैसे को फ्रीज तो कर देते थे, लेकिन वो पैसा पीड़ित को वापस मिलने में महीनों या सालों लग जाते थे। वजह थी लंबी कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट के चक्कर।

MRM पोर्टल इसी सिस्टम को बाईपास करता है। इस नए मॉड्यूल के जरिए सरकार ने रिफंड की प्रोसेस को पूरी तरह डिजिटल और फास्ट बना दिया है। यानी अब बिना किसी परेशानी के फ्रीज किया गया पैसा सीधे पीड़ित के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

ऐसे करें रिफंड के लिए अप्लाई

अगर आपके साथ कोई फ्रॉड हुआ है और आपने उसकी शिकायत दर्ज कराई थी, तो आप अपने रिफंड के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट mrm-ncrp.mha.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे “Raise Refund Request” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपनी साइबर शिकायत का 14-डिजिट का Complaint Acknowledgement ID एंटर करें और मोबाइल पर आए OTP से लॉग-इन करें।
  • अब “Refund Account Details” सेक्शन में जाकर अपने उस बैंक का अकाउंट नंबर और IFSC Code भरें, जिसमें आपको पैसा वापस चाहिए।
  • अगर आपके पास मामले से जुड़ा कोई कोर्ट ऑर्डर है, तो उसे अपलोड करें, कैप्चा कोड डालें और Submit पर क्लिक कर दें।
  • सबमिट होते ही आपको 14 अंकों की एक Request ID मिलेगी। इसे संभालकर रखें, इसी से आप अपने रिफंड का स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे।

अपनी बैंक डिटेल्स (अकाउंट नंबर और IFSC) भरते समय डबल-चेक जरूर करें। एक छोटी सी गलती आपके रिफंड को अटका सकती है।

एक्सपर्ट्स कि राय

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है की डिजिटल इंडिया के इस दौर में यह पोर्टल साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ एक बड़ा हथियार साबित होने वाला है। अब फ्रॉड का शिकार हुए लोग सिर्फ शिकायत करके बैठेंगे नहीं, बल्कि अपने पैसे की ‘होम डिलीवरी’ का स्टेटस भी ट्रैक कर सकेंगे।

news desk

Recent Posts

IND vs NZ: टीम इंडिया के गेंदबाजों की खुली पोल, 192 रन भी नहीं बचा पाया भारत, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता आखिरी टी20

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला…

9 hours ago

राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार को खुला अल्टीमेटम, बोले- CEC पद से हटेंगे और जेल जाएंगे, 2024 का चुनाव था गैरकानूनी

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली से राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मोदी…

10 hours ago

रामलीला मैदान से अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- बीजेपी की विदाई तय, 2027 में यूपी देगा जवाब

INDIA गठबंधन की महारैली में वोट चोरी और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का हमला,…

11 hours ago

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर छिड़ी बहस, मौलाना ने इस्लामी नियमों का दिया हवाला

उमर अब्दुल्ला की शादी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान, बोले- इस्लाम की नजर में…

11 hours ago

INDIA Rally: राहुल गांधी का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- कनॉट प्लेस में जबरन दुकानें बंद कराईं

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली…

12 hours ago

INDIA Rally: रामलीला मैदान की ओर राहुल-अखिलेश का मार्च, ओपन बस में दिखी विपक्षी एकजुटता, BJP ने भी खोला मोर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली…

13 hours ago