Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले लिया संन्यास
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले लिया संन्यास
Trending Newsखेल

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क का बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले लिया संन्यास

news desk
Last updated: September 2, 2025 1:03 pm
news desk
Share
मिचेल स्टार्क ने लिया संन्यास
मिचेल स्टार्क ने लिया संन्यास
SHARE

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने अचानक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर सभी क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया है. उन्होंने यह फैसला 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही ले लिया, जिससे यह साफ हो गया कि वह अब इस फॉर्मेट में दोबारा नज़र नहीं आएंगे. जनवरी 2026 में 36 साल के हो रहे स्टार्क ने अब अपना पूरा ध्यान टेस्ट और वनडे फॉर्मेट पर केंद्रित करने का मन बना लिया है.स्टार्क के इस फैसले के पीछे एक दीर्घकालिक योजना है. जिसमें भारत के आगामी टेस्ट दौरे, प्रतिष्ठित एशेज सीरीज़ और 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को प्राथमिकता दी गई है. उन्हें लगता है कि अपनी फिटनेस और अच्छा खेल बनाए रखने के लिए टी20 से संन्यास लेना उनके लिए सही फैसला है.

स्टार्क का टी20 करियर कि उपलब्धियां

मिचेल स्टार्क ने 2012 से 2024 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने कुल 65 मुकाबलों में हिस्सा लिया और 79 विकेट झटके. अपनी तेज़ यॉर्कर्स, सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग से उन्होंने विपक्षी बल्लेबाज़ों की नाक में दम कर दिया.

टी20 फॉर्मेट में वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल तेज़ गेंदबाज़ के रूप में उभरे हैं. उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ स्पिनर एडम ज़म्पा ने लिए हैं. ज़म्पा और स्टार्क की जोड़ी कई वर्षों तक ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज़ी की ताकत रही, खासकर बड़े टूर्नामेंटों में. एडम ज़म्पा ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी बने. वहीं, स्टार्क ने भी उस टूर्नामेंट में शानदार योगदान दिया, जो उनके टी20 करियर का एक अहम पड़ाव साबित हुआ. स्टार्क का इस फॉर्मेट से हटना सिर्फ एक खिलाड़ी की विदाई नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया की टी20 रणनीति में एक बड़े बदलाव की ओर इशारा है. उनके अनुभव और दबाव में शानदार प्रदर्शन की भरपाई कर पाना आसान नहीं होगा.

मिचेल स्टार्क ने अपने बयान में क्या कहा?

स्टार्क ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा “टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरे लिए खास रहा है. मैंने टी20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए हर पल का आनंद लिया, विशेष रूप से 2021 वर्ल्ड कप, जहां हमारी टीम ने खिताब जीता और वो सफर हमेशा याद रहेगा. लेकिन अब मुझे लगता है कि भारत का टेस्ट दौरा, एशेज और 2027 वनडे वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों के लिए तैयारी करना ज़्यादा जरूरी है. टी20 से हटने से मुझे तरोताज़ा रहने, फिटनेस बनाए रखने और अपना अच्छा प्रदर्शन देने का मौका मिलेगा. साथ ही, टीम के लिए नए गेंदबाज़ों को तैयार करने का समय भी मिलेगा.

 जॉर्ज बेली की प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने स्टार्क के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि “मिच को अपने टी20 करियर और उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए. वह 2021 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के अहम हिस्सा थे और अपनी गेंदबाज़ी से मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते थे. हम उनके टी20 करियर का जश्न मनाएंगे और ये देखकर खुशी होती है कि वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अपना योगदान देते रहेंगे. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है. इस सीरीज़ में ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को आराम दिया गया है. तेज़ गेंदबाज़ नाथन एलिस निजी कारणों के चलते टीम से बाहर हैं. वहीं मैथ्यू शॉर्ट चोट से उबर कर वापसी कर चुके हैं और मिचेल मार्श व मार्कस स्टॉइनिस भी टीम में लौट आए हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AshesSeries, #AustraliaCricket, #CricketAustralia, #CricketNews, #CricketUpdates, #FastBowler, #indianpresshouse, #MitchellStarc, #ODICricket, #SportsNews, #StarcBowling, #StarcCareer, #StarcRetirement, #T20Cricket, #T20WorldCup, #TestCricket
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article रेलवे पुलिस देवरिया देवरिया सदर रेलवे स्टेशन विवाद: अवैध वसूली रोकने गए RPF इंस्पेक्टर को किन्नरों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, दो गिरफ्तार
Next Article Realme 15T Realme 15T 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आया नया स्मार्टफोन

फीचर

View More

सालाना 5 अरब कंडोम! जानिए दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम फैक्ट्री ‘Karex’ की पूरी इनसाइड स्टोरी

Why Malaysia Rules the Condom Industry: मलेशिया ही क्यों है कंडोम का 'ग्लोबल किंग'? क्या आप जानते हैं कि दुनिया…

By news desk 4 Min Read

Puri Jagannath Rath Yatra: आस्था का महासंगम, मौसी के घर निकले ‘सारे जगत के नाथ’

पुरी। ओडिशा के पुरी में स्थित प्राचीन सप्तपुरियों में से एक पावन…

6 Min Read

AI की रेस में बदल गया खेल! चीनी मॉडल्स ने बढ़ाई रफ्तार, क्या अमेरिका की बादशाहत पड़ रही है कमजोर?

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वैश्विक दौड़ में पिछले कुछ महीनों…

4 Min Read

विचार

View More

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है।…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का…

February 16, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

US Visa Rules: अमेरिका जाने का सपना होगा और मुश्किल! ट्रंप प्रशासन ने विदेशी छात्रों- पत्रकारों पर कसा शिकंजा, बदले वीजा के बड़े नियम

नई दिल्ली: अमेरिका में पढ़ाई, पत्रकारिता या सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए जाने की तैयारी कर रहे विदेशी नागरिकों के लिए…

4 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

‘जेलेंस्की के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा’… यूक्रेन की सड़कों पर हजारों लोग, ‘शर्म करो’ के नारों से गूंजा कीव

नई दिल्ली: रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अब घरेलू मोर्चे पर भी…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

’21 जुलाई से पहले जिसे जाना है, चला जाए…’ ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम, बोलीं- फिर नई रणनीति के साथ उतरेगी TMC

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी उठापटक के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़ने की…

4 Min Read
EntertainmentTrending News

‘क्या सरकार तब जागेगी जब…?’ सोनाक्षी सिन्हा का फूटा गुस्सा, सोनम वांगचुक के समर्थन में की भावुक अपील, समय रैना भी आए साथ

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का मुद्दा अब फिल्म जगत में भी जोर पकड़ता नजर आ…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?