Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: मुंबई में बच्चों की सेहत से खिलवाड? : दूध के पैकेट में यूरिया-डिटर्जेंट मिलाकर घर-घर पहुंचाया जा रहा था ‘स्लो पॉइजन’, आरोपी गिरफ्तार!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > मुंबई में बच्चों की सेहत से खिलवाड? : दूध के पैकेट में यूरिया-डिटर्जेंट मिलाकर घर-घर पहुंचाया जा रहा था ‘स्लो पॉइजन’, आरोपी गिरफ्तार!
Trending Newsराज्य

मुंबई में बच्चों की सेहत से खिलवाड? : दूध के पैकेट में यूरिया-डिटर्जेंट मिलाकर घर-घर पहुंचाया जा रहा था ‘स्लो पॉइजन’, आरोपी गिरफ्तार!

Chaturvedi Shruti V.
Last updated: December 27, 2025 2:12 pm
Chaturvedi Shruti V.
Share
अंधेरी में मिलावटी दूध के बड़े रैकेट का भंडाफोड़!
अंधेरी में मिलावटी दूध के बड़े रैकेट का भंडाफोड़!
SHARE

वैसे तो आए दिन देशभर से मिलावटी दूध की खबरें आती रहती हैं, लेकिन इस बार मामला मुंबई का है और बेहद डराने वाला है। मुंबई के अंधेरी इलाके में जिस तरह से बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था, उसे जानकर कोई भी दंग रह जाएगा।
क्या आपने कभी सोचा है कि जिस दूध के पैकेट को आप हर सुबह बड़े भरोसे के साथ अपने बच्चे के गिलास में पलटते हैं, वो वाकई सेफ है या नही? मुंबई क्राइम ब्रांच और FDA (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) ने एक ऐसे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है जो दूध नहीं, बल्कि ‘स्लो पॉइजन’ घर-घर सप्लाई कर रहा था।

कैसे चलता था ‘मौत का खेल’?
वर्सोवा की तंग गलियों के एक बंद कमरे में आधी रात के बाद यह भयानक खेल शुरू होता था। जब पूरी मुंबई सो रही होती थी, तब ये मिलावटखोर नामी कंपनियों (अमूल और गोकुल) के असली पैकेटों के साथ छेड़छाड़ करते थे।

इनका काम करने का तरीका बेहद शातिराना था: सबसे पहले ये पैकेट को नीचे से बेहद बारीकी से काटकर असली दूध का एक बड़ा हिस्सा निकाल लेते थे फिर उस कमी को पूरा करने के लिए उसमें गंदा पानी, यूरिया, डिटर्जेंट और जानलेवा केमिकल्स मिलाते थे| इसके बाद मोमबत्ती और छोटी मशीनों की मदद से पैकेट को दोबारा इस तरह चिपकाया जाता था कि कोई आम आदमी इसे पहचान ही न सके।

दूध या ‘केमिकल फैक्ट्री’?
जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे डराने वाले हैं। दूध को सफेद और गाढ़ा दिखाने के लिए इस रैकेट ने इसे एक ‘केमिकल कॉकटेल’ बना दिया था:

1- यूरिया: जो सीधे किडनी फेलियर का कारण बन सकता है।

2- डिटर्जेंट: जो आंतों को बुरी तरह डैमेज कर देता है।

3- गंदा पानी: जिससे टाइफाइड और हैजा जैसी गंभीर बीमारियां फैलती हैं।

पुलिस एक्शन: सलाखों के पीछे ‘जहर के सौदागर’
मुंबई क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर इस सिंडिकेट के मास्टरमाइंड्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर IPC की धारा 272 (मिलावट) और 273 (हानिकारक बिक्री) सहित फूड सेफ्टी के कड़े कानून लगाए गए हैं। पुलिस अब उन दुकानों और इलाकों की तलाश कर रही है जहां यह जहरीला दूध सप्लाई किया गया था।

FDA की सलाह: खुद को कैसे बचाएं?
अगर आप भी पैकेट वाला दूध इस्तेमाल करते हैं, तो ये 3 सावधानियां जरूर बरतें:

1- सील की जांच: पैकेट को उलटकर देखें। अगर सील टेढ़ी-मेढ़ी है या प्लास्टिक पर जलने या चिपकाने के निशान हैं, तो दूध न लें।

2- रगड़कर देखें: थोड़ा सा दूध हथेली पर रगड़ें। अगर साबुन जैसी गंध या झाग महसूस हो, तो समझ लें कि इसमें डिटर्जेंट मिला हुआ है।

3- रंग का बदलाव: असली दूध उबालने पर भी सफेद रहता है, जबकि मिलावटी दूध हल्का पीला पड़ने लगता है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: FDAIndia, FoodSafety, IndianPressHouse, indianpresshouse news, MilkAdulteration, MumbaiCrimeBranch, MumbaiNews, StopAdulteration, Trending News, trending viral video, Versova, viral video
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भारत में प्रीमियम शराब और वाइन का बढ़ता चलन भारत में बदल रहा है शराब का स्वाद ! सस्ती बोतलों से प्रीमियम वाइन तक क्या बन रहा है भारतीय कंज्यूमर्स की पहली पसंद ?
Next Article बच्चे छोड़ प्रेमी संग फरार हुए माँ मां का आंचल हुआ दागदार! जेवर-नकदी लेकर प्रेमी संग भागी महिला, पीछे बिलखते रह गए बच्चे

फीचर

View More

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच छिड़ा ‘तेल का खेल’: समुद्र में तैरते गोदामों का सहारा, जानें धरती की गहराइयों में कैसे बनता है ‘काला सोना’

मौजूदा समय में Iran और United States के बीच सीजफायर तो लागू है, लेकिन तनाव कम होने का नाम नहीं…

By news desk 6 Min Read
Bengaluru rain flooding roads lake encroachment urban infrastructure crisis India

झीलें गायब, शहर बेहाल, क्या है IT हब की सच्चाई ? जानें सिलिकॉन वैली में डूबती सड़कों की असली कहानी

बेंगलुरु, 30 अप्रैल 2026: बेंगलुरु में हाल ही में हुई भारी बारिश…

4 Min Read

Pahalgam Terror Attack Anniversary: जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से कांप उठा था सरहद पार आतंक, जानें 22 अप्रैल के हमले से लेकर भारत के प्रतिशोध की पूरी कहानी

श्रीनगर/पहलगाम। आज से ठीक एक साल पहले, 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर…

4 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsअन्य

Facebook Blue Tick के चक्कर में ‘कट’ न जाए आपका पत्ता! 30,000 यूजर्स का अकाउंट हैक, कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं?

अगर आप भी अपनी प्रोफाइल पर ब्लू टिक देखने के लिए बेताब हैं, तो थोड़ा रुकिए। आपकी यही बेताबी आपको…

3 Min Read
EntertainmentTrending News

Met Gala से ‘पंगा’ पड़ा भारी! ट्रंप से लेकर निकी मिनाज तक… इन 7 सितारों की एंट्री पर एना विंटोर ने लगा दिया ‘लाइफटाइम बैन’

फैशन की दुनिया का 'सुपर बाउल' कहा जाने वाला मेट गाला जितना अपनी चकाचौंध के लिए मशहूर है, उतना ही…

4 Min Read
Trending Newsबाजार

Range Rover का मास्टरस्ट्रोक! अब भारत में ही बनेगी आपकी ड्रीम कार, कीमतें 79 लाख तक गिरीं

लग्जरी कार मार्केट में खलबली मच गई है, जगुआर लैंड रोवर ने भारत में अपनी मोस्ट-अवेटेड 'Local Assembly' का आगाज…

2 Min Read
Trending Newsसियासी

“आखिरी दम तक लड़ूंगी, हार नहीं मानूंगी” ममता बनर्जी ने इस्तीफ़ा देने से किया इनकार! अब कैसे बनेगी नई सरकार, क्या करेंगे गवर्नर?

पश्चिम बंगाल की राजनीति इस समय अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राजभवन के…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?