Latest News

हाथों में मेहंदी, शादी का जोड़ा और बारात का इंतजार… अचानक गायब हुआ दूल्हा, संभल में दुल्हन के घर पसरा सन्नाटा

संभल: घर में शादी की तैयारियां पूरी थीं, शहनाइयां बजने वाली थीं और हाथों में मेहंदी लगाए लाल जोड़े में सजी दुल्हन बारात आने का इंतजार कर रही थी। रिश्तेदार और मेहमान पहुंच चुके थे, खाने-पीने की सारी व्यवस्था हो चुकी थी, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी जब बारात नहीं पहुंची तो खुशियों से भरे घर में मायूसी छा गई। पता चला कि दूल्हा अचानक लापता हो गया है। परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला।

शादी वाले दिन गायब हुआ दूल्हा, अहमदाबाद जाने की मिली जानकारी

यह हैरान करने वाला मामला संभल जिले के रायसत्ती थाना क्षेत्र के परियावली गांव का है। गांव निवासी एक युवती का रिश्ता ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के सिसौना गांव निवासी युवक के साथ तय हुआ था। रविवार दोपहर युवक की बारात दुल्हन के घर पहुंचनी थी।

दुल्हन पक्ष ने बारात के स्वागत से लेकर भोजन तक की पूरी तैयारियां कर रखी थीं। परिवार और रिश्तेदार बारात आने की राह देख रहे थे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जब कोई खबर नहीं मिली तो चिंता बढ़ गई।

परिजनों ने दूल्हे और उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जांच करने पर पता चला कि दूल्हा शादी से ठीक पहले किसी को बताए बिना घर से निकल गया और उसका मोबाइल भी बंद है। बाद में जानकारी मिली कि वह गुजरात के अहमदाबाद चला गया है। हालांकि, उसके इस तरह अचानक चले जाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

दूल्हे की तलाश में बिचौलिये के साथ घर पहुंचे दुल्हन पक्ष के लोग

दूल्हे के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग परेशान हो गए। उन्होंने शादी तय कराने वाले बिचौलिये को साथ लिया और दूल्हे के घर सिसौना गांव पहुंचे, लेकिन वहां भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों और गांव के संभ्रांत व्यक्तियों के बीच बातचीत भी हुई। सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए मामले का समाधान निकालने की कोशिश की गई।

दुल्हन और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

ऐन शादी के दिन बारात नहीं पहुंचने और दूल्हे के इस तरह गायब हो जाने से दुल्हन और उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हाथों में मेहंदी और शादी के जोड़े में सजी दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवार ने इस घटना को लेकर काफी नाराजगी जताई है। वहीं, मामले की सूचना पुलिस तक भी पहुंची है।

शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेगी पुलिस

रायसत्ती थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि परियावली गांव में बारात नहीं पहुंचने की सूचना पुलिस को मिली है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

vineet verma

Recent Posts

पत्नी पर टिप्पणी बनी दोस्त की मौत की वजह! बागपत में हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने खोला पूरा राज

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में हुए पुष्पेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया…

3 hours ago

‘SIR पर तुरंत रोक, चुनाव आयोग की फाइलें हों सार्वजनिक’… सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन, जानिए राहुल गांधी की 10 बड़ी मांगें

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर सियासी टकराव अब…

3 hours ago

9 बार हिरासत, फिर राहुल गांधी के साथ सबसे आगे… आखिर कौन हैं नेहा बोरा, जिन पर कांग्रेस की नजरें टिक गईं?

नई दिल्ली: विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च की कई तस्वीरें चर्चा में रहीं, लेकिन सबसे…

3 hours ago

दुश्मन की वर्दी पहनने को मजबूर हुए यूक्रेनी सैनिक? रूस की सेना में शामिल होने की पीछे की कहानी ने खड़े किए बड़े सवाल

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरी दुनिया…

4 hours ago

लाखों खर्च कर सजाई पहली डेट, फिर लड़की ने कहा ‘नहीं’… गंजेपन की वजह से रिजेक्शन के बाद लड़के ने थमा दिया बिल

नई दिल्ली: पहली मुलाकात को यादगार बनाने के लिए एक युवक ने लग्जरी कार से…

4 hours ago