Latest News

पत्नी पर टिप्पणी बनी दोस्त की मौत की वजह! बागपत में हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने खोला पूरा राज

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में हुए पुष्पेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के आरोपी दोस्त मनोज कश्यप ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि पुष्पेंद्र उसकी पत्नी को लेकर कथित तौर पर भद्दे कमेंट करता था। कई बार समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी।

खेत में मिला था पुष्पेंद्र का शव, जांच में सामने आया दोस्त का नाम

यह मामला बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के इदरीशपुर गांव का है। गांव निवासी सेवानिवृत प्रधानाचार्य गिरधारी के बेटे पुष्पेंद्र का शव रविवार सुबह आदमपुर-इदरीशपुर मार्ग के किनारे खेत में पड़ा मिला था।

मृतक के छोटे भाई कुलदीप पंवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बड़े भाई की हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्पेंद्र की मौत का कारण गर्दन की हड्डी टूटना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी।

सीसीटीवी और जांच के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इदरीशपुर निवासी मनोज कश्यप का नाम सामने आने की बात कही।

पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि मनोज इदरीशपुर और नांगल के बीच नहर के रास्ते पर मौजूद है। पुलिस ने जब उसे घेरने की कोशिश की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में मनोज के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से तमंचा, मृतक का मोबाइल और फोटो बरामद किया गया है।

शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

पूछताछ में मनोज ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह और पुष्पेंद्र नलकूप पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुष्पेंद्र ने उसकी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

मनोज के मुताबिक, उसने पुष्पेंद्र को ऐसा करने से रोका, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद गुस्से में आकर उसने पुष्पेंद्र का मुंह और गर्दन दबा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को नलकूप से उठाकर खेत में फेंका

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हत्या के बाद उसने शव को नलकूप से खींचकर पास के खेत में डाल दिया था। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

vineet verma

Recent Posts

‘SIR पर तुरंत रोक, चुनाव आयोग की फाइलें हों सार्वजनिक’… सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन, जानिए राहुल गांधी की 10 बड़ी मांगें

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर सियासी टकराव अब…

1 hour ago

9 बार हिरासत, फिर राहुल गांधी के साथ सबसे आगे… आखिर कौन हैं नेहा बोरा, जिन पर कांग्रेस की नजरें टिक गईं?

नई दिल्ली: विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च की कई तस्वीरें चर्चा में रहीं, लेकिन सबसे…

1 hour ago

दुश्मन की वर्दी पहनने को मजबूर हुए यूक्रेनी सैनिक? रूस की सेना में शामिल होने की पीछे की कहानी ने खड़े किए बड़े सवाल

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरी दुनिया…

2 hours ago

लाखों खर्च कर सजाई पहली डेट, फिर लड़की ने कहा ‘नहीं’… गंजेपन की वजह से रिजेक्शन के बाद लड़के ने थमा दिया बिल

नई दिल्ली: पहली मुलाकात को यादगार बनाने के लिए एक युवक ने लग्जरी कार से…

2 hours ago

“प्यार में मजनू को भी बनना पड़ेगा लैला”… आनंद एल राय की ‘नखरेवाली’ में बदलेगा इश्क का अंदाज, इस दिन होगी रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड में अलग तरह की प्रेम कहानियां पेश करने के लिए पहचाने जाने वाले…

2 hours ago