Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: चौथी बार फाइनल में मेरठ मावेरिक्स, पहली बार खिताबी मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > चौथी बार फाइनल में मेरठ मावेरिक्स, पहली बार खिताबी मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स
Trending Newsखेल

चौथी बार फाइनल में मेरठ मावेरिक्स, पहली बार खिताबी मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: September 6, 2026 10:39 am
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का सफर अब रोमांचक समापन की दहलीज पर पहुंच गया है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर रविवार को होने वाला बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले इस बार कई मायनों में खास है। एक ओर रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मावेरिक्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है, जबकि भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई वाली लखनऊ फाल्कन्स पहली बार खिताबी मुकाबला खेलेगी।

Contents
भुवी और रिंकू के बीच होगी देखने लायक खिताबी भिड़ंत : डॉ. संजय कपूरलखनऊ पहली बार फाइनल में, उत्साहित हैं भुवीकप्तान का फैसला टीम के प्रदर्शन से सही या गलत साबित होता हैचौथी बार फाइनल में पहुंची मेरठ की नजर दूसरे खिताब परजीशान अंसारी और स्वास्तिक चिकारा पर कप्तानों की नजर

शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह, लखनऊ के बल्लेबाजी कोच उमंग शर्मा और मेरठ मावेरिक्स के मुख्य कोच उत्कर्ष चंद्रा मौजूद रहे।

भुवी और रिंकू के बीच होगी देखने लायक खिताबी भिड़ंत : डॉ. संजय कपूर

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने सीजन-4 की शानदार सफलता को बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के विजन के साकार होने की दिशा में अहम उपलब्धि बताया।

उन्होंने कहा कि लीग का सफर लखनऊ से शुरू हुआ, कानपुर पहुंचा और अब फाइनल के लिए वापस लखनऊ पहुंच गया है। हम इससे बेहतर फाइनल की उम्मीद नहीं कर सकते थे। दो शानदार कप्तान और खेल के दो दिग्गज आमने-सामने हैं। एक तरफ अनुभवी भुवी हैं तो दूसरी तरफ रिंकू सिंह। युवा खिलाड़ियों को इनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और उनके साथ खेलने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यह लीग उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर दे रही है।

डॉ. कपूर ने खराब मौसम के बावजूद मैचों के सफल आयोजन के लिए ग्राउंड स्टाफ की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 30-40 वर्षों में इस तरह की बारिश देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद इकाना में एक भी मैच बारिश के कारण रद्द नहीं हुआ और कानपुर में 33 मैचों के दौरान केवल दो मुकाबले रद्द करने पड़े। इसके पीछे हमारे ग्राउंड्समैन की लगातार कड़ी मेहनत रही है। 

उन्होंने बताया कि फाइनल के लिए एक रिजर्व डे भी रखा है, ताकि बारिश की स्थिति में भी मुकाबले का नतीजा निकाला जा सके। लीग के भविष्य को लेकर डॉ. कपूर ने संकेत दिया कि अगले सीजन से वाराणसी जैसे नए शहरों में भी मैच आयोजित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लीग टियर-बी और टियर-सी शहरों तक पहुंचेगी, इसका दायरा और बड़ा होगा।

लखनऊ पहली बार फाइनल में, उत्साहित हैं भुवी

क्वालीफायर-1 जीतकर पहली बार फाइनल में पहुंची लखनऊ फाल्कन्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टीम में उत्साह के साथ थोड़ा दबाव भी है, लेकिन खिलाड़ियों में फाइनल को लेकर खुशी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि थोड़ी घबराहट होना स्वाभाविक है क्योंकि यह फ्रेंचाइजी का पहला फाइनल है, लेकिन उत्साह ज्यादा है। हमारी टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक इस स्तर पर इतना बड़ा मुकाबला नहीं खेला है। मेरी उन्हें यही सलाह है कि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। दबाव में उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया था।
लखनऊ में फाइनल होने से मिलने वाले होम एडवांटेज के सवाल पर भुवी ने मुस्कराते हुए कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश ही हम सबका घर है। 

भुवनेश्वर ने यूपीसीए की स्पीड हंट पहल की भी सराहना की और बताया कि इस पहल के जरिए कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिला है।  उन्होंने इस बारे में अपनी टीम के खिलाड़ी कृष्ण कुमार सरोज का भी उदाहरण दिया।

कप्तान का फैसला टीम के प्रदर्शन से सही या गलत साबित होता है

तेज गेंदबाज के रूप में कप्तानी करने के अनुभव को लेकर भुवनेश्वर ने कहा कि किसी कप्तान के फैसलों की सफलता काफी हद तक टीम के सामूहिक प्रदर्शन पर निर्भर करती है।
उन्होंने कहा कि कप्तान का प्रदर्शन आखिरकार टीम पर निर्भर करता है। टीम मैदान पर जिस तरह रणनीति को लागू करती है, उसी से तय होता है कि कप्तान का फैसला सही था या गलत।

चौथी बार फाइनल में पहुंची मेरठ की नजर दूसरे खिताब पर

एक बार की विजेता व दो बार की उपविजेता मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने अपनी हाथ की चोट पर राहत देने वाली खबर दी। उन्होंने बताया कि अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं तथा फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिंकू ने कहा कि हमारी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। चार सीजन तक लगातार अच्छा क्रिकेट खेलना और हर बार फाइनल में पहुंचना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। टीम में काफी उत्साह और जुनून है।

फाइनल में भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने की चुनौती पर रिंकू ने कहा कि उनकी टीम ने पावरप्ले में भुवनेश्वर की स्विंग का मुकाबला करने के लिए खास रणनीति तैयार की है। उन्होंने कहा कि वह स्विंग के मास्टर हैं। हमने इसके लिए खास रणनीति बनाई है कि पावरप्ले में उनका सामना कैसे किया जाए।

जीशान अंसारी और स्वास्तिक चिकारा पर कप्तानों की नजर

दोनों कप्तानों ने विपक्षी टीम के प्रमुख खिलाड़ियों की भी जमकर तारीफ की। भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ मावेरिक्स के प्रमुख स्पिनर जीशान अंसारी की सराहना करते हुए कहा कि वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके खिलाफ बेहद सावधानी से बल्लेबाजी करनी होगी। 

उन्होंने कहा कि वह जिस तरह हर सीजन गेंदबाजी करते हैं, उसके आधार पर वह पर्पल कैप के पूरी तरह हकदार हैं। हमें उनके खिलाफ बहुत सावधानी से खेलना होगा। वहीं रिंकू सिंह ने फाइनल में जीशान अंसारी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताने के साथ अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्तिक के पिछले कुछ मैच अच्छे नहीं रहे हैं, लेकिन वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वह फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले रविवार, 6 सितंबर को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहली बार फाइनल में पहुंची लखनऊ फाल्कन्स जहां अपने घरेलू मैदान पर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं मेरठ मावेरिक्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचने के बाद ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए जोर लगाएगी।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Meerut Mavericks vs Lucknow Falcons, Rinku Singh vs Bhuvneshwar Kumar, UP T20 Final 2026, UPT20 League 2026 Final
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article WhatsApp में अब AI से होगी सीधी बात! Google-OpenAI समेत 5 एजेंट्स जोड़ने की तैयारी, बिना ऐप छोड़े होंगे कई काम
Next Article मस्जिद के मलबे के नीचे मिला कुआं, अब खुलेगा इतिहास का राज? प्रशासन कराएगा जांच

फीचर

View More

करवा चौथ 2026: चांद के दीदार के लिए क्यों जरूरी है ‘छलनी’? जानिए इसके पीछे छिपा पौराणिक राज और अनोखा धार्मिक कारण

नवरात्र और विजयादशमी के पावन पर्व के समापन के बाद अब देशभर में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ (Karwa Chauth 2026)…

By Shivani Kalani 4 Min Read

वारदात के बाद नेपाल क्यों भागते हैं अपराधी? क्या भारतीय पुलिस वहां जाकर नहीं कर सकती गिरफ्तार, जानिए पूरा कानूनी पेच

नई दिल्ली: भारत में अपराध करने के बाद कुछ आरोपी नेपाल की…

7 Min Read

‘चांपी’ नाम सुनकर फूल याद आएगा, लेकिन समुद्र में मचा सकता है तबाही! आखिर किस देश ने रखा इस खतरनाक तूफान का नाम?

नई दिल्ली: समुद्र में उठने वाला चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है,…

7 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsबाजार

हवाई यात्रा हुई सुपर-कॉस्टली! फेस्टिव सीजन के बीच टिकटों के बेकाबू दामों ने उड़ाए होश

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के नज़दीक आते ही हवाई जहाज़ के टिकटों के दाम आसमान छूने लगे हैं।…

3 Min Read
Trending Newsवर्ल्ड

नेतन्याहू हारे तो क्या बदलेगी ईरान और फिलिस्तीन पर इजराइल की नीति? मिडिल ईस्ट की नजर चुनाव पर

इजराइल में 27 अक्टूबर 2026 को होने वाले चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू के सामने पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट समेत…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

शिवा शर्मा हत्याकांड: हज़रतगंज थाने में 4 घंटे की कड़ी पूछताछ, पुलिस के हर सवाल पर बोली श्रद्धा- ‘मेरे वकील से बात कराइए’

लखनऊ के चर्चित शिव शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे से पुलिस की पूछताछ जारी है, लेकिन सूत्रों के…

2 Min Read
Trending Newsखेल

Rinku Singh: रणजी में लगातार दो शतक, फिर भी टीम इंडिया से बाहर! क्या ऑलराउंडरों की वजह से अटकी वापसी?

घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया में जगह नहीं मिलना किसी भी खिलाड़ी के लिए निराशाजनक…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?