Trending News

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर भीषण बम धमाका, 15 की मौत, 80 से अधिक घायल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शिया मस्जिद में जोरदार बम धमाका हुआ, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई और 80 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद इस्लामाबाद में आपातकाल लागू कर दिया गया। धमाके के स्थल और आसपास के इलाके को पुलिस और सुरक्षा बलों ने चारों तरफ से घेर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि एक व्यक्ति ने मस्जिद के गेट पर खुद को बम से उड़ा लिया, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए, लेकिन कई लोग मौके पर ही घायल हो गए। घायलों को तुरंत पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

करीब तीन महीने पहले, 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में एक सुसाइड ब्लास्ट हुआ था। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हुई थी और 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस समय पाकिस्तान ने इस हमले का दोष भारत पर डालने की कोशिश की थी, लेकिन भारत ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह पाकिस्तान की पुरानी रणनीति का हिस्सा है। वह झूठे नैरेटिव बनाकर अपने लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के नेता अपनी देश की राजनीतिक अस्थिरता और सत्ता संघर्ष से ध्यान हटाने के लिए भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं।

news desk

Recent Posts

बेटी की शादी से पहले दामाद को लेकर फुर्र होने वाली सास का अब जीजा पर आया दिल… फिर कर बैठी ये कांड !

लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…

5 hours ago

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…

7 hours ago

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…

8 hours ago

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…

9 hours ago

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…

11 hours ago

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…

11 hours ago