Latest News

पीएम मोदी ने फ्लैग ऑफ की मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vitara’ 500 किमी रेंज और दमदार बैटरी के साथ क्या है खास?

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन अहमदाबाद के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट में मारुति सुजुकी की पहली वैश्विक रणनीतिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) ‘Maruti e-Vitara’ को हरी झंडी दिखाकर वाणिज्यिक उत्पादन की शुरुआत की. इसी दौरान पीएम मोदी ने टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का भी उद्घाटन किया, जिससे भारत की बैटरी इकोसिस्टम को नई गति मिलने की उम्मीद है.
मारुति सुजुकी ने इस SUV को जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रदर्शित किया था. अब हंसलपुर प्लांट से इसका वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो गया है, जहां से इसे भारत समेत दुनिया के 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा. कंपनी की चार भारतीय इकाइयों की कुल उत्पादन क्षमता 26 लाख यूनिट है, जबकि वित्त वर्ष 2025 में 3.32 लाख वाहनों का निर्यात और 19.01 लाख यूनिट की घरेलू बिक्री हुई.

दमदार फीचर्स

नई Maruti e-Vitara को 49kWh और 61kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया गया है. बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलेगा, जिसे कंपनी ‘ऑल ग्रिप-ई’ नाम देती है. दावा किया जा रहा है कि यह SUV एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी. कीमत लगभग 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की संभावना है.

डिजाइन की बात करें तो Maruti e-Vitara में शार्प स्टाइलिंग, 18-इंच अलॉय व्हील, 4,275 मिमी लंबाई और 2,700 मिमी व्हीलबेस जैसी खूबियां हैं, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक SUV में से एक बनाती हैं.

Hyundai Creta EV से सीधी टक्कर

भारत में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, Tata Nexon EV, MG ZS EV और Mahindra BE6 से होगा. क्रेटा इलेक्ट्रिक फिलहाल 17.99 लाख रुपये से लेकर 24.38 लाख रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है, ऐसे में e-Vitara इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर देगी.
मारुति सुजुकी ने हाल ही में हरियाणा के खरखौदा में नया ग्रीनफील्ड प्लांट भी शुरू किया है और दशक के अंत तक उत्पादन क्षमता को लगभग दोगुना कर 40 लाख यूनिट वार्षिक करने का लक्ष्य रखा है.
‘e-Vitara’ के लॉन्च के साथ ही भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा चुका है.

news desk

Recent Posts

भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव, निफ्टी और सेंसेक्स लाल निशान में

नई दिल्ली: सोमवार, 30 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में ही तेज…

2 hours ago

“ट्रंप का दावा: अमेरिकी सेना ने ईरान के बड़े ठिकाने नष्ट किए, इजरायल ने भी तेहरान में किया बमबारी”

ईरान को पूरी तरह से बर्बाद करने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर रहे हैं।…

2 hours ago

मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा: अमेरिका ने 3,500 सैनिक तैनात किए, इज़राइल के साथ रणनीतिक बैठक

मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं, जहां अमेरिका ने अपने लगभग…

2 hours ago

IPL 2026: 13 साल का इंतज़ार खत्म, मुंबई ने रिकॉर्ड रन चेज से बदली ‘ओपनिंग मैच’ की कहानी

आईपीएल 2026 की शुरुआत Mumbai Indians के लिए ऐतिहासिक बन गई। वर्षों से पहले मुकाबले…

2 hours ago

सुबह की ये गलतियां बढ़ा रही हैं स्ट्रेस! परफेक्ट मॉर्निंग रूटीन के नाम पर हो रही बड़ी भूल

सुबह का समय शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद अहम माना जाता है। यही…

5 hours ago

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

15 hours ago