Latest News

ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा: इंस्टाग्राम रील बनाकर लौट रहे चार किशोरों की वैन से हुई जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. सोमवार को ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा पुस्ता रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में चार किशोरों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, चारों युवक इंस्टाग्राम रील बनाकर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन (WagonR) से टकरा गई.

मृतकों की पहचान सुमित (16) और लवकुश (17) निवासी कुलेसरा, मोनू ठाकुर (18) निवासी सुत्याना और रिहान (18) निवासी हल्दौनी के रूप में हुई है. हादसे में प्रयुक्त बाइक मोनू ठाकुर की थी, जिसे उसने हाल ही में खरीदा था. चारों दोस्त सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए निकले थे और दुर्घटना के समय किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जैसे ही घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची, गांवों में कोहराम मच गया. परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुलेसरा पुस्ता रोड पर पहले भी कई घातक हादसे हो चुके हैं, जिनका कारण तेज रफ्तार वाहन और लापरवाही है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और युवाओं की सोशल मीडिया की लत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

हादसे के बाद की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायज़ा लिया. डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि WagonR कार के चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा कि जांच तेजी से की जा रही है और सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. साथ ही उन्होंने युवाओं और नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और हेलमेट जैसी सुरक्षा सावधानियों को नज़रअंदाज़ न करें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके.

news desk

Recent Posts

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बड़ा बदलाव? 18 साल से कम उम्र वालों के अकाउंट पर लग सकती है रोक

नई दिल्ली: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सोशल मीडिया के नियमों में…

3 minutes ago

Nothing का नया Headphone (1) Pro लॉन्च, 68 घंटे की बैटरी और 46dB ANC के साथ साउंड का तगड़ा पैकेज

नई दिल्ली: साउंड और प्रीमियम ऑडियो के शौकीनों के लिए Nothing ने अपना नया फ्लैगशिप…

5 minutes ago

अक्टूबर में लॉन्ग वीकेंड का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से 5 घंटे में पहुंचें इन शानदार जगहों पर

नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए खास रहने वाला है। इस…

8 minutes ago

पितृ पक्ष में ये 5 काम कर लिए तो दूर हो सकता है पितृ दोष! जानें तर्पण से लेकर दान तक कौन-से उपाय माने जाते हैं शुभ

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त…

12 minutes ago

जितिया पारण की थाली में क्या-क्या रखें? इन 7 पारंपरिक चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है थाली

पटना: जितिया व्रत संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से रखा जाता है।…

16 minutes ago

दमोह में कुत्ते-बिल्लियों को लेकर क्यों बढ़ी चिंता? रेबीज से बचाव के लिए वैक्सीनेशन और जागरूकता अभियान तेज

दमोह: पालतू कुत्तों और बिल्लियों में रेबीज के खतरे को देखते हुए जिले में सतर्कता…

20 minutes ago