Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: पीएम मोदी ने फ्लैग ऑफ की मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vitara’ 500 किमी रेंज और दमदार बैटरी के साथ क्या है खास?
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Latest News > पीएम मोदी ने फ्लैग ऑफ की मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vitara’ 500 किमी रेंज और दमदार बैटरी के साथ क्या है खास?
Latest Newsअन्य

पीएम मोदी ने फ्लैग ऑफ की मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vitara’ 500 किमी रेंज और दमदार बैटरी के साथ क्या है खास?

news desk
Last updated: August 26, 2025 8:37 am
news desk
Share
पीएम मोदी ने लांच की e-vitara
पीएम मोदी ने लांच की e-vitara
SHARE

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन अहमदाबाद के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट में मारुति सुजुकी की पहली वैश्विक रणनीतिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) ‘Maruti e-Vitara’ को हरी झंडी दिखाकर वाणिज्यिक उत्पादन की शुरुआत की. इसी दौरान पीएम मोदी ने टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का भी उद्घाटन किया, जिससे भारत की बैटरी इकोसिस्टम को नई गति मिलने की उम्मीद है.
मारुति सुजुकी ने इस SUV को जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रदर्शित किया था. अब हंसलपुर प्लांट से इसका वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो गया है, जहां से इसे भारत समेत दुनिया के 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा. कंपनी की चार भारतीय इकाइयों की कुल उत्पादन क्षमता 26 लाख यूनिट है, जबकि वित्त वर्ष 2025 में 3.32 लाख वाहनों का निर्यात और 19.01 लाख यूनिट की घरेलू बिक्री हुई.

दमदार फीचर्स

नई Maruti e-Vitara को 49kWh और 61kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया गया है. बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलेगा, जिसे कंपनी ‘ऑल ग्रिप-ई’ नाम देती है. दावा किया जा रहा है कि यह SUV एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगी. कीमत लगभग 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की संभावना है.

डिजाइन की बात करें तो Maruti e-Vitara में शार्प स्टाइलिंग, 18-इंच अलॉय व्हील, 4,275 मिमी लंबाई और 2,700 मिमी व्हीलबेस जैसी खूबियां हैं, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिक SUV में से एक बनाती हैं.

Hyundai Creta EV से सीधी टक्कर

भारत में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, Tata Nexon EV, MG ZS EV और Mahindra BE6 से होगा. क्रेटा इलेक्ट्रिक फिलहाल 17.99 लाख रुपये से लेकर 24.38 लाख रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है, ऐसे में e-Vitara इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर देगी.
मारुति सुजुकी ने हाल ही में हरियाणा के खरखौदा में नया ग्रीनफील्ड प्लांट भी शुरू किया है और दशक के अंत तक उत्पादन क्षमता को लगभग दोगुना कर 40 लाख यूनिट वार्षिक करने का लक्ष्य रखा है.
‘e-Vitara’ के लॉन्च के साथ ही भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा चुका है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AutomobileNews, #BatteryTechnology, #ElectricCar, #EVIndia, #EVitara, #GreenMobility, #HyundaiCretaEV, #indiannpresshouse, #MahindraEV, #MakeInIndia, #MarutiSuzuki, #MGEV, #MobilityExpo, #Modi, #SUV, #TataNexonEV
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी पूर्व मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, आप ने केंद्र पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप!
Next Article रोड एक्सीडेंट में चार किशोरों की मौत ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा: इंस्टाग्राम रील बनाकर लौट रहे चार किशोरों की वैन से हुई जोरदार टक्कर, मौके पर मौत

फीचर

View More
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स

एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स! मेलिंडा ने तोड़ी चुप्पी, पैंडेमिक सिमुलेशन से लेकर भारत को “लैबोरेटरी” बनाने तक – गेट्स का गन्दा खेल

कुछ हफ्ते पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने एक बम फोड़ दिया। जेफरी एपस्टीन - वो शख्स जिसका नाम सुनते ही…

By Gopal Singh 8 Min Read
नोम चोमस्की एपस्टीन विवाद

वह विचारक जिसने सिखाया ‘हर चीज़ पर शक करो’, खुद किस सच से भागता रहा? एपस्टीन चोमस्की के रिश्तों के खुलासों से क्यों हिल गए लेफ्टिस्ट ?

कल्पना कीजिए—आप दशकों तक किसी को अपना वैचारिक मार्गदर्शक मानते रहे। उसकी…

9 Min Read

क्या अमेरिका इज़रायल के कब्जे में है? जॉनी किर्क हत्याकांड में खुल रहे हैं चौंकाने वाले राज, पत्नी भी मोसाद एजेंट?

हाल के दिनों में मोसाद के एजेंटों को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं।…

5 Min Read

विचार

View More

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी का प्रभाव भारत की…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

लोकतंत्र या नियंत्रित व्यवस्था? रूस-चीन की राह पर चलती भारत और संघ की अदृश्य रणनीति!

एक समय देश में कांग्रेस पार्टी…

December 15, 2025

You Might Also Like

12 फरवरी 2026 बैंक हड़ताल
Trending Newsअन्य

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने जा रही है, जिसका असर…

2 Min Read
अब विदेशी AI पर निर्भरता कम होगी
Trending Newsअन्य

अब विदेशी AI पर निर्भरता कम होगी: Sarvam Vision और Bulbul v3 के साथ ‘Sovereign AI’ की दिशा में भारत की बड़ी छलांग

भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी कर रहे हैं। बेंगलुरु के…

3 Min Read
जान लीजिये ये बाते नही तो..
Trending Newsअन्य

क्या आप भी कल बैंक जाने की सोच रहे हैं? तो पहले यह खबर पढ़ लें, वरना पछताना पड़ेगा!

कल यानी 12 फरवरी 2026 को अगर आप बैंक जाने का सोच रहे हैं या बैंक का कोई जरूरी काम…

2 Min Read
AI डीपफेक पॉलिसी भारत
Trending Newsअन्य

20 फरवरी से लागू होंगे नए IT नियम, एआई कंटेंट पर बढ़ेगी निगरानी सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए बनाए सख्त नियम

डीपफेक और एआई से बने फर्जी कंटेंट की बढ़ती समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?