Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: पूर्व मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, आप ने केंद्र पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप!
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Latest News > पूर्व मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, आप ने केंद्र पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप!
Latest NewsTrending Newsअन्य

पूर्व मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, आप ने केंद्र पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप!

news desk
Last updated: August 26, 2025 7:49 am
news desk
Share
आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी
आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी
SHARE

नई दिल्ली- आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. यह कार्रवाई दिल्ली सरकार के दौरान हुए कथित अस्पताल घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है. जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीमें दिल्ली समेत 13 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ले रही हैं.
ईडी की इस छापेमारी की जड़ें वर्ष 2018-19 में मंजूर किए गए 5,590 करोड़ रुपये के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हैं. आरोप है कि 24 अस्पताल परियोजनाओं को जानबूझकर लटकाया गया और उनकी लागत में भारी बढ़ोतरी की गई. दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने इस मामले में पूर्व मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन पर केस दर्ज किया था. इसी आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है.
सुबह करीब आठ बजे ईडी की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच सौरभ भारद्वाज के आवास पर पहुंची और घर के दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए. यह पहला मौका है जब केंद्रीय एजेंसी ने सीधे भारद्वाज के घर पर छापा मारा है.

‘आप’ का पलटवार

छापेमारी पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और भाजपा पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “यह केस पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद है. जिस समय यह मामला दर्ज किया गया था, उस वक्त सौरभ भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे. भाजपा और मोदी सरकार का मकसद सिर्फ आप नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर दबाना और झुकाना है.”
संजय सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि यह छापेमारी असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए की गई है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री विवाद का जिक्र करते हुए कहा, “मोदी जी की फर्जी डिग्री पर चल रही चर्चा से ध्यान हटाने के लिए ही आज ईडी का छापा डाला गया है.”

राजनीतिक माहौल गरमाया

आप नेताओं पर ईडी और सीबीआई की कार्रवाइयां पहले से ही विवाद का विषय रही हैं. सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया पहले से जेल में हैं. ऐसे में अब सौरभ भारद्वाज के घर हुई छापेमारी ने दिल्ली की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. आप इसे केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष को दबाने की साजिश बता रही है, जबकि भाजपा का कहना है कि एजेंसियां केवल कानून के तहत जांच कर रही हैं.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #AAP, #ArvindKejriwal, #BJPvsAAP, #CorruptionCase, #DelhiNews, #DelhiPolitics, #EDRaids, #HospitalScam, #IndianPolitics, #ManishSisodia, #ModiGovernment, #MoneyLaundering, #PoliticalNews, #SatyendarJain, #SaurabhBharadwaj
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अशनीर और धनश्री ‘राइज एंड फॉल ‘ का धमाकेदार टीज़र – अशनीर की एंट्री और धनश्री की कटाक्ष भरी लाइन बनी चर्चा का विषय
Next Article पीएम मोदी ने लांच की e-vitara पीएम मोदी ने फ्लैग ऑफ की मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vitara’ 500 किमी रेंज और दमदार बैटरी के साथ क्या है खास?

फीचर

View More

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी ऐतिहासिक स्मृतियों को आज भी…

By vineet verma 3 Min Read

छोटे कद में छिपा था फैसलों का बड़ा दम! लाल बहादुर शास्त्री ने इस्तीफे से लेकर 1965 की जंग तक ऐसे फैसले लिए, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े नेता भी रह गए हैरान

नई दिल्ली: लाल बहादुर शास्त्री का सार्वजनिक जीवन सादगी, नैतिकता और दृढ़…

8 Min Read

बाघ सामने आने से पहले बदल जाता है जंगल का मिजाज! जानवरों की आवाज और पगमार्क समेत ये संकेत खोल देते हैं टाइगर की मौजूदगी का राज

नई दिल्ली: जंगल सफारी में बाघ की एक झलक पाने की चाह…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

EntertainmentLatest News

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण तेजी से बदलते…

5 Min Read
Trending Newsअन्य

‘एक कचौड़ी, दो समोसा… इन मर्दों पर क्या भरोसा!’ दिल्ली की सड़कों से सोशल मीडिया तक छाया ये नारा, आखिर क्या संदेश दे रहीं छात्राएं?

नई दिल्ली: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली में चल रहे छात्राओं के प्रदर्शन के बीच एक चुटीला नारा सोशल…

5 Min Read
Latest Newsफीचर

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी ऐतिहासिक स्मृतियों को आज भी…

3 Min Read
Trending Newsउत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां वह एक निजी कार्यक्रम में…

2 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?