Trending News

बिना नंबर के ऑटो में घात लगाकर बैठा था मानस, बैंक के बाहर दिव्या को खींचकर मारी गोली; CCTV में कैद पूरी वारदात

लखनऊ: राजधानी के गोमती नगर इलाके में बैंक कर्मचारी दिव्या मिश्रा की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान से घटना की तस्वीर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, दिव्या के पति मानस बाजपेयी ने पहले से ही वारदात की तैयारी कर रखी थी। वह बिना नंबर प्लेट वाले ऑटो में बैंक के बाहर इंतजार कर रहा था। दिव्या जैसे ही बैंक पहुंचीं, मानस ने उन्हें बाहर बुलाया और गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे गोमती नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा के बाहर हुई इस घटना में 37 वर्षीय दिव्या मिश्रा की मौत हो गई। वह इसी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस के मुताबिक, दिव्या और मानस के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। मानस भी बैंक अधिकारी बताया जा रहा है। दिव्या पिछले तीन-चार वर्षों से बैंक में काम कर रही थीं।

घात लगाकर बैठा था मानस, विवाद के बाद चली गोली

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में मानस और दिव्या के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। बैंक के कर्मचारियों को जब दोनों के बीच झगड़े की जानकारी हुई तो वे बाहर की ओर आए। इसी दौरान गोली चलने के बाद कर्मचारी वापस बैंक के अंदर भागते नजर आए।

मानस के मौके से निकल जाने के बाद बैंक कर्मचारी दिव्या की मदद के लिए बाहर आए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिव्या ने पहले ही जताया था जान का खतरा

सूत्रों के मुताबिक, दिव्या ने कुछ दिन पहले अपने सहकर्मियों को बताया था कि मानस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की थी। दिव्या को आशंका थी कि मानस उनकी जान ले सकता है। हालांकि, इस संबंध में उन्होंने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

चश्मदीद ने बताया कैसे हुई वारदात

एक चश्मदीद के मुताबिक, दिव्या अपने सहकर्मियों के साथ एक ग्राहक से मुलाकात करने के बाद बैंक लौटी थीं। इसी दौरान मानस बिना नंबर प्लेट वाले ऑटो से वहां पहुंचा। चश्मदीद का दावा है कि मानस के दोनों हाथों में पिस्टल थीं। उसने दिव्या से बातचीत की और इसके बाद हथियार निकालकर गोली चला दी।

गोली की आवाज सुनकर बैंक के कर्मचारी बाहर आए तो आरोपी ने उनकी ओर भी पिस्टल तान दी। इसके बाद कर्मचारी डरकर बैंक के भीतर चले गए। मौका मिलते ही मानस उसी बिना नंबर वाले ऑटो में बैठकर वहां से फरार हो गया।

हत्या के बाद व्हाट्सएप पर लिखा- पत्नी ने चीट किया

दिव्या की हत्या के बाद मानस हुसड़िया चौराहा स्थित अपने घर पहुंचा। वहां उसने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर हत्या की जानकारी दी। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने उसे धोखा दिया था और इसी वजह से उसने उसकी हत्या की।

मानस ने अपने स्टेटस में यह भी लिखा कि वह अपनी बहन की हत्या करेगा और खुद भी आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद उसने अपनी बहन की भी हत्या कर दी और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पड़ोसी ने बताया घर के अंदर का मंजर

मानस के पड़ोसी अंकुर के मुताबिक, वह मिलनसार स्वभाव का था। उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और पिछले डेढ़ साल से पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। मानस एक सरकारी बैंक में काम करता था।

पड़ोसी ने बताया कि व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दोनों भाई-बहन बिस्तर पर पड़े मिले। मानस के सीने पर पिस्टल पड़ी थी। कमरे में टीवी चल रहा था और तेज आवाज में हनुमान चालीसा बज रही थी।

vineet verma

Share
Published by
vineet verma

Recent Posts

आकाशवाणी में धरना, फिर हिरासत और अब रिहाई… दो घंटे बाद छूटे राहुल-प्रियंका गांधी; दिनभर ऐसे चला हाईवोल्टेज प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को…

7 hours ago

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए…

8 hours ago

रात 10:24 बजे अचानक हिली धरती, देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक महसूस हुए झटके; चमोली में था भूकंप का केंद्र

नोएडा: मंगलवार रात उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटकों से…

8 hours ago

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…

9 hours ago

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…

9 hours ago