Trending News

ममता बनर्जी के इस दांव से बीजेपी हैरान! विशेष सत्र में SIR के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है. यह सत्र 1 से 4 सितंबर तक चलेगा, जिसमें कई अहम प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) बीजेपी शासित राज्यों में बंगालियों के साथ कथित अत्याचार के मुद्दे पर सेंसर मोशन ला सकती है. साथ ही चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ भी विधानसभा में प्रस्ताव लाए जाने की तैयारी है. बिहार में इस प्रक्रिया को लेकर विपक्ष पहले ही नाराजगी जता चुका है और अब आशंका जताई जा रही है कि चुनाव आयोग बंगाल में भी विधानसभा चुनाव से पहले इसे लागू कर सकता है.

ममता बनर्जी पहले भी अन्य राज्यों में बंगालियों के साथ हो रहे भेदभाव पर बीजेपी को घेर चुकीं हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि वे ‘बंगालियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगी और जहाँ-जहाँ बंगालियों के साथ अन्याय होगा, वहाँ आवाज़ उठाएंगी और बीजेपी को जवाब देना पड़ेगा.’

वहीं दूसरी तरफ बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ अपने अंतिम चरण में है. खबरों के अनुसार  इस रैली के अंतिम चरण में विपक्ष के साथ एकजुट होते हुए टीएमसी नेता यूसुफ पठान और ललितेश त्रिपाठी शामिल होंगें और जनता के बीच अपनी पार्टी का रिप्रेजेंटेशन करेंगे.

news desk

Recent Posts

Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी महंगा, एक दिन में सोने में ₹4,800 और चांदी में ₹9,000 की तेजी, जानें दिल्ली के नए रेट

त्योहारी सीजन में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को महंगाई का एक और…

22 minutes ago

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

16 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

17 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

17 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

18 hours ago