Latest News

पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी ने कौन सा वीडियो किया शेयर, जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर की पत्नी ने उन्हे जमकर लताड़ा?

वित्तीय आरोपों के बाद देश छोड़ कर जाने वाले पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी एक बार फिर विवादों में हैं. ताजा विवाद ललित मोदी के एक बयान को लेकर है. जिसमें उन्होने आईपीएल के पहले सीजन में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत की पत्नी ने उन्हे जमकर लताड़ा.

क्या था IPL 2008 का मामला ?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था. यह जितना क्रिकेट के लिए याद किया जाता है. उतना ही विवाद के कारण भी सुर्खियों में रहा था. शुरुआती मैचों के दौरान ही एक ऐसा पल सामने आया जिसने न केवल खिलाड़ियों को बल्कि दर्शकों को भी हैरान कर दिया.

यह घटना आईपीएल के 10वें मैच के बाद हुई थी. जब किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने थे. मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे. तभी हरभजन सिंह ने एस. श्रीसंत को अचानक थप्पड़ मार दिया.

इस अप्रत्याशित घटना ने मैदान में और बाहर दोनों जगह सनसनी फैला दी. श्रीसंत की आंखों में आंसू आ गए थे. और यह दृश्य कैमरों में कैद होकर तुरंत सोशल मीडिया और खबरों में फैल गया.

श्रीसंत की पत्नी भवनेश्वरी ने ललित मोदी को क्या कहा ?

हाल ही में पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट Beyond23 पर उस विवादित घटना का अनदेखा वीडियो साझा किया. जिसके बाद श्रीसंत की पत्नी भवनेश्वरी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ‘ललित मोदी को शर्म आनी चाहिए. यह सब उन्होंने पब्लिसिटी और फेम पाने के लिए किया है’.

भवनेश्वरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ललित मोदी और माइकल क्लार्क को शर्म महसूस करनी चाहिए. आप लोग इंसान नहीं, बल्कि सस्ती लोकप्रियता और ड्रामे के लिए 2008 की पुरानी घटना को फिर से उछाल रहे हैं. श्रीसंत और हरभजन दोनों पहले ही बहुत आगे बढ़ चुके हैं. वो अब स्कूल जाने वाले बच्चों के पिता हैं. इसके बावजूद आप लोग पुराने घावों को फिर से खोलने की कोशिश कर रहे हैं. यह न केवल शर्मनाक है. बल्कि निंदनीय और अपमानजनक भी है.

भवनेश्वरी ने यह भी कहा कि हरभजन सिंह अपनी इस गलती के लिए कई बार माफी भी मांग चुके हैं. उन्होंने कहा कि ‘अगर मुझे जिंदगी में कुछ बदलने का मौका मिला तो मैं अपनी इस गलती को सुधारूंगा और इस घटना को श्रीसंत भी भूल चुके हैं. इस घटना के बाद दोनों ने भारत के लिए साथ में मैच भी खेले हैं और कई बार तो कमेंट्री करते हुए भी दिखे हैं. तो फिर अब इस पुराने मुद्दे को फिर से दिखाकर आप क्या साबित करना चाहते हैं’?

साल 2010 में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों से घिरे ललित मोदी ने अचानक देश छोड़ दिया. जिसके बाद वो अक्सर अलग अलग घटनाओं को लेकर कभी विवादों तो कभी सुर्खियों में रहते हैं.

news desk

Recent Posts

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

8 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

9 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

11 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

12 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

12 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

13 hours ago