Trending News

दिल्ली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महरौली और नांगलोई में एनकाउंटर, कुख्यात बदमाश काकू पहाड़िया सहित कई गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी के महरौली और नांगलोई – में एनकाउंटर के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है. दोनों जगहों पर गोलीबारी के दौरान बदमाश घायल हुए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

कुख्यात काकू पहाड़िया आया पुलिस की गिरफ्त में

महरौली इलाके में हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी काकू पहाड़िया उर्फ कनिष्क (27) के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया. जिसके बाद आरोपी को गंभीर चोट लगने के बाद एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, महरौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला शातिर अपराधी इलाके में आने वाला है. इस पर पुलिस ने लाडो सराय श्मशान घाट रोड पर देर रात नाकाबंदी की. करीब 3:15 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसे काबू कर लिया.

आरोपी की पहचान दिल्ली के मदनगीर निवासी कनिष्क उर्फ कोकू उर्फ विशाल के रूप में हुई है. पुलिस को उसके पास से दो पिस्टल, भरी हुई मैगजीन और चार खाली कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस ने बताया कि काकू पहाड़िया पर कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अवैध हथियार तस्करी से जुड़े वारंट भी शामिल हैं.

मुठभेड़ के दौरान एक कांस्टेबल घायल

इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी , जबकि एक कॉन्स्टेबल के हाथ में चोट आई है. वहीं, नांगलोई इलाके में हुई एक अलग कार्रवाई में तीन बदमाश घायल होकर पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं.

पुलिस ने शुरू की गहन जांच

पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि एनकाउंटर के बाद पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पूछताछ के जरिए अपराधियों के नेटवर्क और उनके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि इस गैंग के पूरे तंत्र का खुलासा किया जा सके.

news desk

Recent Posts

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

48 minutes ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

1 hour ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

3 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

4 hours ago

दिल्ली की राह पर नीतीश कुमार? बिहार में नए CM को लेकर तेज हुई हलचल

पटना। बिहार में एक बार फिर सियासी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, नीतीश…

4 hours ago

IPL 2026: जीत के बाद श्रेयस अय्यर को लगा बड़ा झटका, कप्तानी की एक गलती पड़ी भारी

अहमदाबाद: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3…

5 hours ago