पटना.बिहार विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों के अनुसार, नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में लौटते नजर आ रहे हैं.
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में एनडीए सरकार बनाने के कगार पर है, जबकि महागठबंधन पीछे छूटता हुआ दिखाई दे रहा है. जानकारी के अनुसार, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, जबकि दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी है. वहीं, तेजस्वी यादव के भाई तेजप्रताप यादव के लिए फिलहाल बड़ी निराशा की खबर है क्योंकि जनता ने उन्हें अब तक अपेक्षित समर्थन नहीं दिया है.
बिहार की महुआ विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट मानी जा रही है. कारण, बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का इस सीट से चुनाव में होना है. तेज प्रताप यादव इस बार जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं.
महुआ सीट पर सुबह 11 बजे तक के रुझानों के अनुसार, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के संजय कुमार सिंह सबसे आगे हैं. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के मुकेश रौशन दूसरे और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अमित कुमार तीसरे नंबर पर चल रहे हैं. तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल से चौथे स्थान पर हैं.
आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…
पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…
त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…
हर महीने 4 फीसदी रिटर्न और एक साल में मूल रकम लौटाने का किया था…
भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…
दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…