अन्य

“महर्षि महेश योगी एक्सीलेंस अवार्ड इन जर्नलिज़्म – 2025” का भव्य आयोजन,राज बी. सिंह समेत कई वरिष्ठ पत्रकार हुए सम्मानित

लखनऊ: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राजधानी लखनऊ में “महर्षि महेश योगी एक्सीलेंस अवार्ड इन जर्नलिज़्म – 2025” का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ. यह समारोह उन वरिष्ठ पत्रकारों को समर्पित रहा जिन्होंने सत्य, निष्पक्षता और जनसरोकारों को अपनी लेखनी व कैमरे के माध्यम से सदैव सर्वोपरि रखा.
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वेद मंत्रों की पावन ध्वनि के बीच हुआ. देश की प्रमुख पत्रकारिता हस्तियों, शिक्षाविदों और सामाजिक क्षेत्र की विभूतियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया.

सम्मानित वरिष्ठ पत्रकारों की सूची:

इसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार राज बी. सिंह साथ ही शिवेंद्र श्रीवास्तव, पंकज झा, मनमोहन राय, मानस श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सिद्धार्थ कलहंस, अजीत खरे, चंद्रभान यादव, गौरव सिंह सेंगर, वर्नित गुप्ता और अविनाश सिंह.
इन सभी पत्रकारों को समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान और पत्रकारिता के लिए “महर्षि महेश योगी एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया.

पुरष्कृत पत्रकार


अपने संबोधन में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति प्रो. डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा –
“पत्रकारिता केवल खबरें लिखने या दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि यह समाज की आत्मा की आवाज़ है. लोकतंत्र को जीवंत रखने में मीडिया की भूमिका सर्वोपरि है. आज हम जिन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर रहे हैं, वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्तंभ हैं.”

पुरस्कार वितरण के बाद आयोजित विशेष परिचर्चा में पत्रकारों ने मीडिया की बदलती चुनौतियों, डिजिटल युग की पत्रकारिता और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के महत्व पर अपने विचार साझा किए.
धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. यह आयोजन न केवल पत्रकारिता की गरिमा को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि युवा पत्रकारों के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का स्रोत भी बना.
यूनिवर्सिटी की ओर से इस कार्यक्रम में निदेशक कॉर्पोरेट अफेयर्स रतीश गुप्ता और जनसंपर्क अधिकारी शिवम यादव भी मौजूद रहे.

news desk

Recent Posts

SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर सियासी वार-पलटवार, BJP की तारीफ पर पवन खेड़ा का तंज

समिक भट्टाचार्य ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की बात कही, पवन खेड़ा…

25 minutes ago

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP में टिकट को लेकर मंथन, पुराने चेहरों की वापसी या नए नेताओं पर दांव?

16 अक्टूबर को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, बीजेपी के खाते में 8…

49 minutes ago

Team India ODI Squad: भारत की वनडे टीम में किस राज्य के कितने खिलाड़ी? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानिए पूरी लिस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने…

53 minutes ago

Iran-US War: ईरान की 7 दिन की डील पर ट्रंप का ब्रेक, होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को झटका

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच युद्ध रोकने की कूटनीतिक कोशिशों…

2 hours ago

SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी की विपक्षी नेताओं से बातचीत, राहुल गांधी से इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाने का आग्रह

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच विपक्षी दलों के…

4 hours ago