अन्य

सरकार कहती है मजबूरी, विपक्ष बोल रहा है शहीदों का अपमान—भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच विवाद किसने क्या कहा?

दुबई में 14 सितंबर को होने वाले एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. एक ओर कश्मीर के पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर ने देश को झकझोर दिया, वहीं दूसरी ओर क्रिकेट के मैदान पर दोनों देशों के आमने-सामने होने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है.

कानपुर के शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने मैच पर कड़ा एतराज़ जताते हुए कहा कि यह शहीदों की शहादत का अपमान है. उन्होंने सवाल उठाया, “क्या बीसीसीआई के लिए 26 परिवारों की शहादत की कोई अहमियत नहीं?” ऐशन्या ने अपील की कि देश पहले है और क्रिकेट बाद में.

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “सिंदूर उजाड़ने वालों के साथ क्रिकेट क्यों खेला जा रहा है?” उनका कहना है कि पहलगाम हमले के घाव अभी ताज़ा हैं और ऐसे में पाकिस्तान के साथ खेलना देशभक्ति के खिलाफ है.

वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साफ किया कि यह एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है और इसमें भाग लेना अनिवार्य है, वरना भारत को अंक गंवाने होंगे. उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज़ तब तक संभव नहीं जब तक वह आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई नहीं करता.

क्रिकेट कोच और पूर्व बीजेपी नेता गौतम गंभीर ने भी यही रुख अपनाया और कहा उनके दृष्टिकोण से ये मैच कराना अनुचित है.यह विवाद अब केवल क्रिकेट का नहीं रहा, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और राजनीति का मुद्दा बन चुका है. सवाल यह है कि शहीदों की कुर्बानी और खेल के बीच संतुलन कैसे साधा जाएगा.

news desk

Recent Posts

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- सनातन समाज को बांटने की हो रही साजिश

लखनऊ: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई…

5 hours ago

‘डबल इंजन’ की सरकार ज्यादा तेल पी रही है… आकाश आनंद का BJP पर तंज, अखिलेश यादव को भी घेरा

सहारनपुर: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने सोमवार को सहारनपुर के…

5 hours ago

चेहरे पर नकाब, हाथों में हथौड़े और पुलिस पर हमले… फ्रांस में कौन हैं ये ‘कैसर्स’, जो शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को बना रहे हिंसक?

पेरिस: फ्रांस में महंगाई, आर्थिक असमानता और सरकार की नीतियों के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन…

6 hours ago

NEET की तैयारी के बीच 18 वर्षीय छात्रा की मौत, कमरे से मिला सुसाइड नोट; परीक्षा को लेकर जताई थी निराशा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नीट (NEET) की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा…

6 hours ago

20 में से 18 मिडटर्म चुनावों में हारी राष्ट्रपति की पार्टी, क्या ट्रंप बदल पाएंगे 76 साल पुराना रिकॉर्ड?

वॉशिंगटन: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी…

6 hours ago

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन में भीषण धमाका, उड़ गए जेसीबी के परखच्चे; 1 की मौत, 7 गंभीर

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र…

6 hours ago