Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: Maharashtra Politics: शिवसेना UBT में महा-विस्फोट, ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत उड़ गए उद्धव के 6 सांसद! संजय राउत बोले- ‘इनकी हैसियत रिक्शे की भी नहीं थी’
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > Maharashtra Politics: शिवसेना UBT में महा-विस्फोट, ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत उड़ गए उद्धव के 6 सांसद! संजय राउत बोले- ‘इनकी हैसियत रिक्शे की भी नहीं थी’
Trending Newsसियासी

Maharashtra Politics: शिवसेना UBT में महा-विस्फोट, ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत उड़ गए उद्धव के 6 सांसद! संजय राउत बोले- ‘इनकी हैसियत रिक्शे की भी नहीं थी’

news desk
Last updated: June 17, 2026 3:44 pm
news desk
Share
SHARE

महाराष्ट्र की सियासत में यह बगावत किसी फिल्मी थ्रिलर जैसी नजर आ रही है। शिंदे गुट आज ही उद्धव सेना के खिलाफ इस ‘ऑपरेशन टाइगर’ को अंजाम देने के मूड में है।

Contents
“₹50 करोड़ है मिनिमम सपोर्ट प्राइस”-राउत के आरोपों से भूचालउद्धव कैंप के ये 6 सांसद हो रहे हैं बागीउद्धव गुट का कानूनी दांव: व्हिप जारी, स्पीकर को लिखा पत्र

इस पूरे ऑपरेशन का भंडाफोड़ करते हुए शिवसेना (UBT) के दिग्गज नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर दो बेहद आक्रामक पोस्ट किए हैं, जिसने मुंबई से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है।

संजय राउत ने ट्वीट कर इस इनसाइड स्टोरी का खुलासा किया:

“नांदेड़ हवाई अड्डे पर एक चार्टर्ड विमान उतरता है और ‘ऑपरेशन टाइगर’ के नाम पर दो सांसदों को लेकर उड़ जाता है। इनकी हैसियत कभी रिक्शे में घूमने की भी नहीं थी, लेकिन ठाकरे नाम की वजह से इनकी कीमत आज इतनी बढ़ गई कि ये निजी विमान से घूम रहे हैं। डरपोक लोमड़ियों को भगा दिया गया है, ये खुद को टाइगर क्यों कहते हैं? हर बात का पूरा हिसाब लिया जाएगा।”

“₹50 करोड़ है मिनिमम सपोर्ट प्राइस”-राउत के आरोपों से भूचाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया के जरिए संजय राउत ने बागी सांसदों पर पैसों के लेन-देन का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। राउत ने दावा किया कि शिवसेना और टीएमसी के ब्रांड लेबल की वजह से इन सांसदों के भाव बढ़े हैं।

राउत ने लिखा:

“अपना सपना मनी मनी! हर सांसद के लिए मिनिमम सपोर्ट प्राइस 50 करोड़ रुपये तय है, जिसमें से 15 करोड़ रुपये तो बस एडवांस के तौर पर दिए जा चुके हैं। सच कहूं तो ये लोग 50,000 रुपये के भी लायक नहीं हैं।”

राउत ने आगे बताया कि उन्हें पुख्ता जानकारी मिली है कि हर सांसद को 15-15 करोड़ रुपये एडवांस देकर नांदेड़ और पुणे समेत तीन अलग-अलग जगहों से चार्टर्ड फ्लाइट्स में दिल्ली रवाना किया गया है।

उद्धव कैंप के ये 6 सांसद हो रहे हैं बागी

दिल्ली के राजनीतिक गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, उद्धव कैंप के कुल 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों का पाला बदलना लगभग पक्का हो चुका है। शिंदे गुट से जुड़ने वाले संभावित चेहरों की लिस्ट इस प्रकार है:

  1. संजय दिना पाटिल
  2. संजय देशमुख
  3. नागेश पाटिल आष्टीकर
  4. ओमप्रकाश राजे निंबालकर
  5. भानुसाहेब वाकचौरे
  6. संजय जाधव (इनके अलावा नासिक सीट से सांसद राजाभाउ वाजे का नाम भी शिंदे गुट की लिस्ट में तेजी से चल रहा है।)

यह सभी बागी सांसद दिल्ली में एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे से मुलाकात के बाद सीधे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे और उन्हें अपना समर्थन पत्र सौंपेंगे।

उद्धव गुट का कानूनी दांव: व्हिप जारी, स्पीकर को लिखा पत्र

इस महा-संकट को भांपते हुए उद्धव ठाकरे कैंप ने भी कानूनी घेराबंदी शुरू कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को संविधान की रक्षा के बहाने एक पत्र लिखा है।

अरविंद सावंत ने मीडिया से कहा, “अब तक पार्टी के किसी भी नेता या सांसद ने आधिकारिक तौर पर हमें यह नहीं बताया है कि वे पार्टी छोड़ रहे हैं।” वहीं, संजय राउत ने साफ किया कि कल होने वाली संसदीय दल की बैठक के लिए पार्टी ने सख्त ‘व्हिप’ जारी कर दिया है, ताकि बागी सांसदों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Arvind Sawant Letter to Om Birla, Maharashtra Political Crisis Hindi., Maharashtra Politics:, Operation Tiger Eknath Shinde, Sanjay Raut Chartered Flight Tweet, Shiv Sena UBT Split 2026, Shrikant Shinde Meeting Delhi, Uddhav Thackeray Rebel MPs List
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ के लीड स्टार धवल और संचिता लखनऊ के मंदिर में नजर आए, फैंस हुए इमोशनल
Next Article भारतीय कॉरपोरेट सेक्टर में बूम! बिक्री में 14.5% का उछाल, लेकिन बढ़ती लागत ने इन्वेस्टर्स की बढ़ाई चिंता

फीचर

View More

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर अब प्रशांत महासागर पर टिक…

By news desk 6 Min Read

ब्रज से लेकर पूरे देश में गूंज रहे ‘राधे-राधे’ के जयकारे, जानिए क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद राधा जयंती

आज देश भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ राधा अष्टमी का…

4 Min Read

गणेश चतुर्थी स्पेशल: क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड की इस गुफा में आज भी मौजूद है बप्पा का असली सिर?

हर साल देश भर में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े ही…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsवर्ल्ड

रूस में चुनाव के दौरान बड़ा हमला: यूक्रेनी सेना ने दागे 1600 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को में रिफाइनरी और घर तबाह; 2 की मौत

मॉस्को। रूस में संसदीय चुनाव (State Duma Elections) के तीसरे और अंतिम दिन एक अभूतपूर्व सैन्य संकट सामने आया है।…

3 Min Read
Trending Newsखेल

Asian Games 2026: शेफाली वर्मा के तूफान और गेंदबाजों के गदर से उड़ी बांग्लादेशी टीम, भारत ने फाइनल में जगह बना रचा इतिहास

जापान (नागोया/निशिन) । एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने स्वर्णिम अभियान को जारी रखते हुए फाइनल…

2 Min Read
Trending Newsराज्य

मुंबई कोस्टल रोड पर बड़ा हादसा: 200 Km/h की रफ्तार से दौड़ती BMW ब्रिज से नीचे गिरी, 3 दोस्तों की मौत; 1 वेंटिलेटर पर

मुंबई। मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के एक बेहद खौफनाक सड़क हादसा सामने आया है। मरीन ड्राइव से हाजी…

3 Min Read
Trending Newsफीचर

Super El Nino Alert: मानसून की विदाई के बीच ‘सुपर अल नीनो’ का खतरा, 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों की नजर अब प्रशांत महासागर पर टिक…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?