Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: वोटिंग से पहले मोहनिया सीट पर महागठबंधन की हार? बीजेपी की शिकायत पर आरजेडी उम्मीदवार का रद्द हुआ नामांकन
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > वोटिंग से पहले मोहनिया सीट पर महागठबंधन की हार? बीजेपी की शिकायत पर आरजेडी उम्मीदवार का रद्द हुआ नामांकन
Trending Newsसियासी

वोटिंग से पहले मोहनिया सीट पर महागठबंधन की हार? बीजेपी की शिकायत पर आरजेडी उम्मीदवार का रद्द हुआ नामांकन

news desk
Last updated: October 22, 2025 2:38 pm
news desk
Share
तेजस्वी यादव-श्वेता सुमन
तेजस्वी यादव-श्वेता सुमन
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच महागठबंधन के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब कैमूर जिले की मोहनिया विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन चुनाव आयोग ने अमान्य घोषित कर दिया है. आयोग ने उन्हें उत्तर प्रदेश की मूल निवासी मानते हुए उनका नामांकन रद्द कर दिया है.

बीजेपी ने की थी जांच की मांग

दरअसल, श्वेता सुमन ने मोहनिया सीट से आरजेडी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था. लेकिन बीजेपी ने आयोग से शिकायत की थी कि श्वेता बिहार की निवासी नहीं हैं, बल्कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली हैं. बीजेपी का तर्क था कि आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी का बिहार का मूल निवासी होना आवश्यक है.

चुनाव आयोग ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए श्वेता सुमन के दस्तावेजों की जांच कराई. जांच में पता चला कि 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपने पते के रूप में यूपी के चंदौली जिले के सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र का उल्लेख किया था. इस बार उन्होंने बिहार का पता दिया, लेकिन आयोग ने इसे पर्याप्त साक्ष्य नहीं माना और उनका नामांकन रद्द कर दिया.

श्वेता सुमन ने कहा- ‘बीते 20 सालों से रह रही हूं बिहार में’

नामांकन रद्द होने के बाद नाराज श्वेता सुमन ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी को मुझसे और मेरी पार्टी से डर है. वे जानबूझकर लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं. सोचिए, एक उम्मीदवार को चुनाव लड़ने का अधिकार भी नहीं दिया जा रहा है.’ उन्होंने आगे कहा कि वो बीते 20 साल से बिहार में रह रही हैं और यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है.

इससे पहले वीआईपी प्रत्याशी का नामांकन हुआ था रद्द

इससे पहले, महागठबंधन के एक और उम्मीदवार को झटका लगा था जब विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रत्याशी शशि भूषण सिंह का नामांकन मोतिहारी की सुपौली सीट से तकनीकी कारणों के चलते रद्द कर दिया गया था. लगातार दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने से इन सीटों पर महागठबंधन की स्थिति कमजोर और एनडीए की स्थिति मजबूत होती दिख रही है.

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: #BiharAssemblyElection, #BiharBjp, #BiharNews, #BiharPolitics, #BJP, #BreakingNews, #cancelled, #ElectionCommission, #INDIABloc, #IndianPolitics, #indianpresshouse, #mohaniya, #nomination, #PoliticalNews, #RJD, #shwetasuman, #tejasviyadav
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Atlas OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Atlas… अब वेबसाइट्स से करेंगे बातें, सर्च और शॉपिंग सब AI के भरोसे!
Next Article Suzlon Energy शेयर उछाल मूहूर्त ट्रेडिंग के दौरान Suzlon Energy शेयरों में जोरदार उछाल! सरकार के ग्रीन एनर्जी प्लान से निवेशकों में उत्साह

फीचर

View More

बाघ सामने आने से पहले बदल जाता है जंगल का मिजाज! जानवरों की आवाज और पगमार्क समेत ये संकेत खोल देते हैं टाइगर की मौजूदगी का राज

नई दिल्ली: जंगल सफारी में बाघ की एक झलक पाने की चाह हर पर्यटक की होती है। लेकिन बाघ का…

By vineet verma 6 Min Read

मणिपुर में क्यों नहीं थम रहा हिंसा का दौर? जमीन, ST दर्जा और राजनीतिक वर्चस्व ने कैसे बढ़ाई मैतेई-कुकी-नगा के बीच दूरी

मणिपुर में जारी जातीय तनाव को समझने के लिए सिर्फ मौजूदा हिंसा…

6 Min Read

एक देश, हर द्वीप पर नई दुनिया… सेशेल्स में समुद्र से लेकर विशाल कछुओं तक, हर मोड़ पर मिलेगा कुदरत का अनोखा नजारा

नई दिल्ली: लगातार काम और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच कई बार…

5 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsधर्म

बिना सीमेंट के खड़े हैं 16 मंदिर, बारिश से पहले खुद बढ़ जाता है कुंड का पानी! अल्मोड़ा के त्रिनेत्र महादेव धाम के ये रहस्य कर देंगे हैरान

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की पहाड़ियों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज भी लोगों के बीच चर्चा…

5 Min Read
Trending Newsराज्य

IT की नौकरी छोड़ी, अब बेंगलुरु में चलाती हैं रैपिडो ऑटो! महिला ने बताया पूरा हिसाब- ‘पहले से ज्यादा कमाई और जिंदगी में सुकून’

बेंगलुरु: आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में रैपिडो ऑटो चलाने वाली एक महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

‘2029 तक इंतजार नहीं करना होगा, जल्द मिलेगी गुड न्यूज’, ममता बनर्जी का दावा; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया…

4 Min Read
Trending Newsराज्य

फ्लाईदुबई के को-पायलट को कैसे मिली विमान उड़ाने की मंजूरी? हमले के बाद GCAA के नियमों और पायलटों की जांच पर उठे सवाल

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने…

6 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?