खेल

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लखनऊ ने लहराया परचम, 8 स्वर्ण सहित जीते 13 पदक

लखनऊ। लखनऊ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने चौक स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए करते हुए 8 स्वर्ण, 5 रजत सहित कुल 13 पदक अपने नाम किए।

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा 13 व 14 जून 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में बालक सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे में विनायक राज वंश, दिव्य राज वंश, अक्षत साहू और मयंक तिवारी ने स्वर्ण पदक जीते। 

इसके अलावा बालिका सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे में रिमझिम यादव व अवंतिका सिंह, बालक कैडेट व्यक्तिगत पूमसे में हिमेश रावत और  बालिका कैडेट व्यक्तिगत पूमसे में वृंदा द्विवेदी ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।

वहीं रजत पदक विजेताओं में बालक सब जूनियर व्यक्तिगत पूमसे में अद्विक शर्मा, आराध्य शर्मा, बालक कैडेट व्यक्तिगत पूमसे में श्रेयांश नायक, रुद्रांश शुक्ला व आकाश ठक्करवाल शामिल रहे।

लखनऊ के ये पदक विजेता  खिलाड़ी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मास्टर अतुल यादव के संरक्षण में ऑक्सफ़ोर्ड ताइक्वांडो अकादमी की प्रशिक्षक आकांक्षा विश्वकर्मा (राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी) द्वारा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वहीं इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

news desk

Recent Posts

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…

4 hours ago

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

7 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

8 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

8 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

9 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

9 hours ago