खेल

राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ मंडल ने जीता कांस्य पदक

लखनऊ।  लखनऊ मंडल की सीनियर महिला हैंडबॉल टीम ने अयोध्या में गत 27 से 29 जुलाई, 2026 तक आयोजित राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में लखनऊ मंडल को मेजबान अयोध्या के हाथों 20-12 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सौम्या श्रीवास्तव की कप्तानी में खेल रही लखनऊ ने अपने अभियान की शुरुआत आजमगढ़ के खिलाफ 5-5 की बराबरी के साथ की।

इसके बाद लखनऊ ने मेरठ को 9-5 से और प्रयागराज को 14-11 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।  क्वार्टर फाइनल में लखनऊ ने कानपुर को 14-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।

सेमीफाइनल में लखनऊ मंडल की लड़कियों ने कड़ा मुकाबला किया लेकिन अयोध्या की खिलाड़ियों ने 20-12 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही लखनऊ मंडल को चैंपियनशिप में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ आनन्देश्वर पाण्डेय और कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने लखनऊ मंडल टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

वहीं लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने टीम के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद के मार्गदर्शन की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कुशल प्रशिक्षण और रणनीति का टीम के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लखनऊ टीम :-सौम्या श्रीवास्तव (कप्तान), प्रिया, शिवानी, शिवानी भारती, सुकृति, उरप्रीत, माही शर्मा, अनुषा, सखी, निशा, लक्ष्मी, डॉली।

news desk

Recent Posts

बंगाल उपचुनाव में ममता का बड़ा दांव, नंदीग्राम से संचिता प्रधान तो रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी को टिकट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों…

5 hours ago

AI की अंधी दौड़ पर Anthropic CEO की बड़ी चेतावनी, बोले- रफ्तार कम नहीं हुई तो बढ़ सकता है गंभीर खतरा

न्यूयॉर्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बीच एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

5 hours ago

राहुल गांधी का तंज: ‘80% भारतीय नॉन-वेजिटेरियन, फिर ब्रिक्स डिनर में सिर्फ शाकाहारी खाना क्यों?’-जानिए पूरा विवाद

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS 2026) शिखर सम्मेलन के भव्य गाला डिनर…

11 hours ago

भारत-अफगानिस्तान पहला T20: बदला टॉस और मैच का समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होगा मुकाबला और कहां देखें Live

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज…

11 hours ago

अब नवाबी नगरी में होगा महिला क्रिकेट का धूमधड़ाका, सीएएल कराएगा 23 से 28 सितम्बर तक लखनऊ वुमन्स क्रिकेट लीग

लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…

13 hours ago