खेल

लखनऊ ने फाइनल में मेरठ को हराकर जीता देवीपाटन मंडल महिला सीनियर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट

हराइच. इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम देवीपाटन मंडल महिला सीनियर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। सात दिनों तक चले टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने मेरठ को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 21.5 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल की। लखनऊ की ओर से शशि बाला ने 67 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि मेरठ की ओर से पलक सिंह ने दो विकेट लिए।

प्रमुख पुरस्कार

  • विमेन ऑफ द मैच: तान्या सिंह
  • विमेन ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: शशि बाला
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: अरीशा मुस्तफा
  • सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: अनम राणा

पुरस्कार वितरण समारोह

मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में कोषाध्यक्ष आनंद शुक्ला और महिला चयन समिति की अध्यक्ष प्रियंका शैली उपस्थित रहीं। मैच का संचालन अंपायर मान्या मिश्रा और शताक्षी अवस्थी, तथा स्कोरर ततहीर फातिमा ने किया। टूर्नामेंट निदेशक इशरत मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।

news desk

Recent Posts

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर: 5 मौतें, 15 से ज्यादा बीमार, कई लोगों की आंखों की रोशनी गई

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा सामने आया है। इस घटना…

38 minutes ago

ऊर्जा संकट से निपटने का सरकार का बड़ा प्लान,इंडक्शन कुकर और पेट्रोकेमिकल्स उत्पादन बढ़ाने की तैयारी

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमेरिका संघर्ष और हार्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग बाधित होने…

1 hour ago

शशि थरूर के काफिले पर हमला मामले में एक आरोपी उमर गिरफ्तार, चुनाव प्रचार के दौरान हुई घटना ने बढ़ाया सियासी तापमान

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूरके काफिले को शुक्रवार शाम…

2 hours ago

तेहरान का बड़ा दावा, अमेरिकी F-15E ढेर, हार्मुज के पास A-10 भी गिरा, ट्रम्प को दी गई ब्रीफिंग

तेहरान: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। ईरान ने दावा…

2 hours ago

Iran ने ठुकराया America का 48 घंटे Ceasefire ऑफर, Middle East में युद्ध और भड़कने का खतरा

तेहरान: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका की ओर से भेजे…

3 hours ago

ओवल फेस शेप है तो सनग्लास चुनना आसान, बस इन ट्रेंडी फ्रेम्स से मिनटों में बदल जाएगा आपका लुक

धूप के मौसम में सनग्लास अब सिर्फ आंखों की सुरक्षा तक सीमित नहीं रहे, बल्कि…

6 hours ago