नई दिल्ली। अगर आप आज LPG सिलेंडर बुक कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो अलग-अलग शहरों में लागू कीमतों की जानकारी आपके काम की हो सकती है। गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, शहरों के हिसाब से गैस सिलेंडर के दाम में बड़ा अंतर बना हुआ है।
दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 950 रुपये से नीचे है, जबकि पटना में यही सिलेंडर 1,031.50 रुपये का मिल रहा है। कमर्शियल LPG सिलेंडर के मामले में भी अंतर कम नहीं है। मुंबई और पटना के बीच 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में 336 रुपये का फर्क है। ऐसे में सवाल है कि एक ही देश में LPG के दाम इतने अलग क्यों हैं?
आज आपके शहर में घरेलू LPG सिलेंडर का क्या है रेट?
शहरवार चेक करें रेट
| शहर | घरेलू सिलेंडर की कीमत | कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | 939.50 रुपये | 2,810.00 रुपये |
| नोएडा | 939.50 रुपये | 2,747.50 रुपये |
| मुंबई | 941.50 रुपये | 2,764.50 रुपये |
| कोलकाता | 968.00 रुपये | 2,954.00 रुपये |
| पटना | 1,031.50 रुपये | 3,100.50 रुपये |
| बेंगलुरु | 944.50 रुपये | 2,764.00 रुपये |
| लखनऊ | 979.50 रुपये | 2,932.50 रुपये |
| चंडीगढ़ | 951.50 रुपये | 2,820.00 रुपये |
| जयपुर | 945.50 रुपये | 2,839.00 रुपये |