Latest News

कथित धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर कसा शिकंजा, देश छोड़ कर जाना होगा मुश्किल!

कथित धोखाधड़ी के मामले में जांच का सामने कर रही फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. 60 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में कानूनी कार्रवाई तेज़ हो गई है. अब दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

सूत्रों की मानें तो पुलिस शिल्पा और राज कुंद्रा के ट्रैवल रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जांच के दौरान दोनों देश से बाहर न जा सकें.

क्या है 60 करोड़ की ठगी का मामला?

मुंबई के एक कारोबारी दीपक कोठारी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. आरोप के मुताबिक 2015 से 2023 के बीच बिजनेस में निवेश के नाम पर कोठारी से यह रकम ली गई थी. लेकिन इसका इस्तेमाल निजी खर्चों में किया गया. यह रकम Best Deal TV Pvt. Ltd. को दी गई थी, जिसमें शिल्पा की बड़ी हिस्सेदारी थी. शुरुआत में इसे लोन कहा गया. फिर टैक्स बचाने के नाम पर इन्वेस्टमेंट में बदल दिया गया. शिल्पा ने पर्सनल गारंटी दी, लेकिन बाद में कंपनी से इस्तीफा दे दिया और पता चला कि उस पर इन्सॉल्वेंसी केस भी चल रहा था. अब EOW इस मामले में जांच कर रही है और दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है.

शिल्पा शेट्टी का पक्ष

वहीं शिल्पा शेट्टी के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा है कि ‘शिल्पा शेट्टी पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वो पूरी तरह से गलत और बिना किसी आधार के हैं. जब कोई कंपनी दिवालिया होती है. तो उसका मामला एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) में जाता है. ऐसे में जिनके पैसे कंपनी में बचे होते हैं. वे एनसीएलटी के सामने जाकर अपने पैसे वापस पाने के लिए आवेदन करते हैं. लेकिन शिकायत करने वाले ने ऐसा कभी नहीं किया’

फिलहाल मामले की जांच की चल रही है लेकिन लुक आउट नोटिस जारी होता है तो ये शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा.

news desk

Recent Posts

200MP कैमरा vs 100W चार्जिंग: Samsung S26 Ultra और Xiaomi 17 में किसका पलड़ा भारी?

स्मार्टफोन की फ्लैगशिप रेस अब केवल प्रोसेसर, कैमरा या बड़ी स्क्रीन तक सीमित नहीं रह…

25 minutes ago

मिडिल ईस्ट तनाव का असर अब थाली पर, तेल-दाल ने बिगाड़ा घर का बजट, सरसों तेल 175 रुपये लीटर पहुंचा

प्रयागराज में बीते कुछ हफ्तों के भीतर खाद्य तेलों और दालों की कीमतों में तेज…

2 hours ago

4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, पार्ट 2 की आधी शूटिंग पूरी, रणबीर कपूर, बोले- यह मेरी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट है

मुंबई/लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा…

3 hours ago

Pakistan Defence Minister के फिर बिगड़े बोल, कहा- अबकी बार भारत के अंदर घुसकर देंगे जवाब

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है।…

4 hours ago

क्या 80 फीसदी पाकिस्तानी मर्द समलैंगिक हैं? हालात कैसे बनते जा रहे हैं विस्फोटक!

पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच के एक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक…

5 hours ago

दिल्ली में एक्सपायर्ड फूड रैकेट का भंडाफोड़, डेट बदलकर बिक रही थीं सॉफ्ट ड्रिंक्स और बिस्किट्स

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए…

5 hours ago