Latest News

छठ से पहले शुरू हो सकती है ‘वंदे भारत स्लीपर’, शानदार फीचर्स बनाएंगे सफर को आरामदायक.

छठ और दीवाली से पहले रेलवे दे सकती है बिहारवासियों को बड़ी सौगात. लंबे समय से प्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सपना अब जल्द ही साकार होने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे इस महीने के अंत तक देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को शुरू कर सकता है. इस ट्रेन को खास तौर पर लंबी और मध्यम दूरी की यात्राओं के लिए डिज़ाइन किया गया है. इसमें आराम, आधुनिक तकनीक और बेहतर रफ्तार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को एक नया अनुभव देने की कोशिश की गई है.

जल्द शुरू होगी ‘वंदे भारत स्लीपर’

गुजरात के भावनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर अहम जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन जल्द ही शुरू की जाएगी और इसकी तैयारियां जोरों पर हैं. हालांकि अभी तक इसकी शुरुआत की कोई तय तारीख घोषित नहीं की गई है. लेकिन उम्मीद है कि इस ट्रेन को दिवाली और छठ पूजा से पहले चलाने की योजना पर काम हो रहा है.

फीचर्स बनाएंगे सफर को आरामदायक

माना जा रहा कि वंदे भारत स्लीपर को दिल्ली से पटना, दरभंगा या सीतामढ़ी के बीच चलाया जा सकता है. इसके किराए को लेकर फिलहाल कोई घोषणा नहीं हुई है. लेकिन जैसे ही रूट कन्फर्म होगा, टिकट की कीमत भी तय कर दी जाएगी. इस ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के लिए तैयार किया गया है और इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक सिस्टम जैसे मोबाइल चार्जिंग, रीडिंग लाइट, डिजिटल डिस्प्ले, सुरक्षा कैमरे, मॉड्यूलर टॉयलेट्स और दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पेशल फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा फर्स्ट क्लास एसी कोच में गर्म पानी के साथ शॉवर की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जो लंबे सफर को बेहद आरामदायक बना देगी. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों को दी जाने वाली एक नई और आधुनिक सौगात होगी.

news desk

Recent Posts

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा: प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी, कहा- ‘अब प्राइवेट सेक्टर में बनाऊंगा करियर’

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपने पद और…

3 minutes ago

वंदे मातरम् पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं! सोनिया-राहुल के खिलाफ पुलिस शिकायत, DCP के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे…

51 minutes ago

ट्रंप से क्यों नाराज हैं सऊदी-UAE समेत खाड़ी देश? अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर उठने लगे सवाल

ईरान के साथ लंबे समय से जारी युद्ध को खत्म करने की अमेरिकी रणनीति पर…

54 minutes ago

बीरभूम के होटल में आग ने मचाई तबाही, सो रहे 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत; कई गंभीर रूप से झुलसे

तारापीठ: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के पास सोमवार तड़के एक होटल…

55 minutes ago

साउथ कोरिया से क्यों खफा हुए ट्रंप? ईरान पर साथ नहीं मिला तो सैन्य अभ्यास में कटौती का दिया आदेश, किम जोंग उन का भी किया जिक्र

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साउथ कोरिया के साथ होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास…

60 minutes ago

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से फैली दहशत

लखीसराय: बिहार के लखीसराय स्थित ऐतिहासिक अशोक धाम (इन्द्र दमनेश्वर महादेव मंदिर) में सावन के…

1 hour ago