आगरा एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल पर सुरक्षा जांच के दौरान डेनमार्क के एक विदेशी पर्यटक के पास से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। इसी दौरान सीआईएसएफ की नियमित जांच में उसके बैग से कारतूस मिले।
इस मामले में दो विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। आरोपी की पहचान डेनमार्क के हम्लेबेक निवासी 63 वर्षीय क्रिश्चियन जेस्पर के रूप में हुई है। सीआईएसएफ ने दोनों को शाहगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के बेटे को छोड़ दिया, जबकि क्रिश्चियन जेस्पर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, क्रिश्चियन जेस्पर 10 दिसंबर को भारत आया था और 13 दिसंबर को अपने बेटे के साथ बेंगलुरु से आगरा घूमने पहुंचा था। आगरा भ्रमण के बाद रविवार को दोनों बेंगलुरु लौट रहे थे, तभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान कारतूस बरामद हुए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कारतूस आरोपी के बैग में कैसे पहुंचे।
लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान पर अपने पहले ही मैच में हार गई।…
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने पश्चिम एशिया में गहराते समुद्री संकट को…
मुंबई/वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक आक्रामक बयान ने वैश्विक अर्थव्यवस्था सहित भारतीय शेयर…
बॉलीवुड में बायोपिक्स का ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा है। एम.एस. धोनी और…
वॉशिंगटन/तेहरान: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अप्रैल का महीना आपके…