Trending News

सिडनी के ‘हीरो’ के लिए उमड़ा समर्थन, GoFundMe पर जुटे 2 मिलियन डॉलर, ऑस्ट्रलियन पीएम ने की मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर हुए भयावह हमले के बीच एक नाम साहस और इंसानियत की मिसाल बनकर सामने आया है—अहमद अल अहमद। 43 वर्षीय अहमद उस वक्त कैमरे में कैद हुए, जब उन्होंने जान की परवाह किए बिना एक हमलावर से बंदूक छीन ली और कई लोगों की जान बचाई। इस असाधारण बहादुरी के बाद उनके लिए शुरू किए गए GoFundMe अभियान में अब तक 2 मिलियन डॉलर से अधिक की राशि जमा हो चुकी है। बीबीसी द्वारा घटना के वेरिफ़ाइड वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अहमद हमलावर की ओर दौड़ते हैं, उससे हथियार छीनते हैं और बंदूक उसी की तरफ घुमा देते हैं, जिससे हमलावर पीछे हटने पर मजबूर हो जाता है।

हमले के दौरान घायल, अस्पताल में भर्ती अहमद

अहमद दो बच्चों के पिता हैं और सिडनी में एक फल की दुकान चलाते हैं। हमले के दौरान उनके हाथ और बाँह में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई और फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती हैं। यह गोलीबारी रविवार रात उस समय हुई, जब हनुक्का के जश्न के लिए एक हज़ार से ज़्यादा लोग एक कार्यक्रम में मौजूद थे। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने इसे यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया ‘आतंकवादी हमला’ बताया है।

पीएम ने की अहमद से मुलाकात

अहमद की बहादुरी को सलाम करते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने उनसे मुलाकात की और कहा, “अहमद, आप एक ऑस्ट्रेलियन हीरो हैं। आपने दूसरों को बचाने के लिए खुद को खतरे में डाला… हर ऑस्ट्रेलियन की तरफ से मैं आपको धन्यवाद देता हूं।” पीएम ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। आज अहमद अल अहमद सिर्फ सिडनी ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए साहस और मानवता का प्रतीक बन चुके हैं।

news desk

Recent Posts

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल के 4 महाबली तैयार! सेमीफाइनल में फ्रांस-स्पेन और इंग्लैंड-अर्जेंटीना की महाजंग

यूएसए, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे FIFA World Cup 2026…

14 hours ago

पुल निर्माण में लेत-लतीफी और लीपापोती से जनता बेहाल, सपा नेता अवनीश यादव ने नदी में उतरकर किया ‘जल सत्याग्रह’

रुद्रपुर-देवरिया। देवरिया और रुद्रपुर को जोड़ने वाली बांकी और जोड़ौरा बाजार के बीच निर्माणाधीन पुल…

14 hours ago

Nexon और Windsor EV की टेंशन बढ़ी! Kia लॉन्च करने जा रही है अपनी सबसे सस्ती और हाई-टेक इलेक्ट्रिक SUV

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) का क्रेज नेक्स्ट लेवल पर है। इसी बज…

15 hours ago

चिप्स महंगी तो फोन महंगे! यूजर्स ने नए के बजाय चुना रिफर्बिश्ड का रास्ता, जानिए क्यों इंडियन्स अब ‘रिफर्बिश्ड’ फोंस पर जता रहे हैं भरोसा

ग्लोबल टेक मार्केट में कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों ने नए स्मार्टफोन को आम भारतीय कंज्यूमर…

16 hours ago