Categories: Latest News

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन CM योगी का सपा पर तीखा हमला PDA को कहा – “परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘विजन डॉक्यूमेंट’ पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष, विशेषकर सपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 187 वक्ताओं ने अपने विचार रखे, जिसके लिए उन्होंने सभी पक्ष और विपक्ष के नेताओं का धन्यवाद किया.

सपा और PDA पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग कुएं के मेंढक की तरह हैं, जिन्हें अपने परिवार से आगे कुछ नहीं दिखता। उन्होंने PDA को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ बताया और कहा कि पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन ये लोग परिवार तक ही सीमित हैं.

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर कटाक्ष करते हुए योगी ने कहा कि जब वह स्वयं बोलते हैं तो सही बोलते हैं, लेकिन दूसरों के इशारे पर बात करते हुए ऊपर-नीचे हो जाता है. उन्होंने एक शेर पढ़ते हुए विपक्ष पर वार किया—
“बड़ा हसीन है उनकी जबान का जादू, लगा के आग बहारों की बात करते हैं…”

योगी ने कहा कि सपा के शासन में अराजकता, पलायन, भाई-भतीजावाद और अपराध चरम पर था. आज डबल इंजन सरकार में कानून का राज है और यूपी बीमारू राज्य से निकलकर सरप्लस स्टेट बन चुका है.

news desk

Recent Posts

शाहजहांपुर के मंदिर में दो साधुओं की हत्या, फिर शवों को चिता पर जलाया, मंदिर में रहने को लेकर विवाद का शक

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या के बाद…

20 minutes ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के यात्रियों के लिए इजराइल ने भेजा विमान, सऊदी अरब ने क्यों ठुकराई मांग?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट…

49 minutes ago

राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में; तीसरे प्रत्याशी पर बोले- गिनती पूरी होने दें

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी…

1 hour ago

व्हाट्सएप बिजनेस उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा बदलाव: 1 अक्टूबर से लागू हो रहे नए मैसेजिंग चार्ज, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

भारत में छोटे से लेकर बड़े बिजनेस तक, सर्विस प्रोवाइडर्स अपने ग्राहकों से सीधे संवाद…

1 hour ago

1 अक्टूबर से लागू होने वाले 10 बड़े बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े…

1 hour ago