Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Reading: प्रयागराज में करोड़ों की जमीन का खेल: फर्जी रजिस्ट्री के सहारे दाखिल-खारिज, एसडीएम सदर पर गंभीर आरोप
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • झारखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > Trending News > प्रयागराज में करोड़ों की जमीन का खेल: फर्जी रजिस्ट्री के सहारे दाखिल-खारिज, एसडीएम सदर पर गंभीर आरोप
Trending Newsक्राइम

प्रयागराज में करोड़ों की जमीन का खेल: फर्जी रजिस्ट्री के सहारे दाखिल-खारिज, एसडीएम सदर पर गंभीर आरोप

news desk
Last updated: January 2, 2026 2:30 pm
news desk
Share
SHARE

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में करोड़ों रुपये की सरकारी और निजी जमीन से जुड़े एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है।

आरोप है कि एसडीएम सदर और उनकी टीम ने भू-माफियाओं की मिलीभगत से करीब 15 बीघा जमीन पर बड़ा खेल किया। यह पूरा मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भीटी तालुका असदुल्लापुर से जुड़ा बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक विवादित जमीन आराजी संख्या 161, 165, 209, 322, 327, 330, 333, 334, 345, 360, 361, 494, 207 और 344 सहित कुल 14 गाटों की है, जो लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में फैली हुई है। यह जमीन मूल रूप से अलीम उद्दीन और अन्य के नाम दर्ज थी।

जानकारी के अनुसार अलीम उद्दीन की मृत्यु वर्ष 1968 में हो गई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी फातमा बीबी का नाम खतौनी में दर्ज हुआ। आरोप है कि फातमा बीबी ने वर्ष 1971 में यह जमीन वैध रूप से बेच दी थी, जिस पर लंबे समय से लोगों का कब्जा और दखल है।

इसके बावजूद भू-माफियाओं द्वारा वर्ष 1974 की एक कथित फर्जी रजिस्ट्री तैयार कराई गई। आरोप है कि माफिया अतीक अहमद के करीबी बताए जा रहे शोएब, वदूद, जैद जुआरी और मकबूल ने जिल्द संख्या-1, जिल्द नंबर 1623, पन्ना 260-261, क्रमांक 1271 का हवाला देकर नफीस अहमद के नाम रजिस्ट्री कराई, जबकि उस जिल्द बही में नोखे लाल और मोती लाल के नाम दर्ज बताए जाते हैं।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि जिस रजिस्ट्री को वर्ष 1974 की बताया जा रहा है, उसका स्टांप वर्ष 1975 में खरीदा गया दिखाया गया है, यानी रजिस्ट्री पहले और स्टांप बाद में, जो सीधे तौर पर दस्तावेजों की कूटरचना की ओर इशारा करता है।

आरोप है कि इसी फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर करीब 50 साल बाद, दिनांक 25 जुलाई 2025 को एसडीएम सदर कोर्ट में दाखिल-खारिज का वाद दाखिल किया गया। एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर और रजिस्ट्रार कार्यालय की रिपोर्ट के आधार पर कथित तौर पर पुराने काश्तकारों के नाम काटते हुए दाखिल-खारिज का आदेश पारित कर दिया गया।

इतना ही नहीं, आरोप है कि दाखिल-खारिज के बाद करोड़ों की इस जमीन को मात्र 20 लाख रुपये में एसडीएम सदर द्वारा अपने करीबी बताए जा रहे लखनऊ निवासी शिवंकर राज के नाम एग्रीमेंट करवा दिया गया। आरोपों के अनुसार यह एग्रीमेंट सिर्फ 20 हजार रुपये में किया गया।

एग्रीमेंट में एसडीएम सदर अभिषेक सिंह के कथित लेन-देन देखने वाले प्रमोद सिंह यादव को गवाह बनाए जाने की भी बात सामने आ रही है।

फिलहाल यह मामला प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों और पीड़ित पक्ष ने पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: SDM सदर, एसडीएम सदर पर आरोप, करोड़ों की जमीन, जमीन फर्जीवाड़ा, दाखिल खारिज घोटाला, प्रयागराज, प्रयागराज जमीन घोटाला, प्रयागराज न्यूज, फर्जी रजिस्ट्री, भूमि माफिया, राजस्व विभाग, सरकारी जमीन घोटाला
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 2026 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगी ये 8 बड़ी फिल्में ‘बॉर्डर 2’ से ‘रामायण’ तक: 2026 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगी ये 8 बड़ी फिल्में
Next Article भारत से समर्थन की अपील बलूचिस्तान के संघर्ष पर भारत से समर्थन की अपील, एस जयशंकर को मीर यार बलोच का खुला लैटर!

फीचर

View More

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार को पकड़ने के बाद अक्सर…

By vineet verma 3 Min Read

गया में पिंडदान से 7 पीढ़ियों का उद्धार? गरुड़ पुराण में क्या है इसका जिक्र, जानिए गया जी की पूरी मान्यता

गया: पितृ पक्ष में पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनके आशीर्वाद…

5 Min Read

क्या ‘पिंक रिबन’ सिर्फ एक कॉरपोरेट कारोबार है? जानिए कैसे जमीनी आंदोलन से बड़ा ब्रांड बन गया कैंसर का प्रतीक

अक्टूबर महीने की आहट के साथ ही देश-दुनिया के अस्पतालों और इमारतों…

6 Min Read

विचार

View More

भारतीय रेडियो प्रसारण के 100 वर्ष: ‘श्रुति’ की परंपरा से ‘मन की बात’ तक… ऐसा रहा जादुई तरंगों का 100 साल का सफर

उस अविस्मरणीय पल को याद कीजिए, जब आपने पहली बार…

August 13, 2026

क्या कभी सोचा है कि आखिर कैसे दक्षिण से उत्तर तक पूरे देश में छा जाते हैं बादल और शुरू हो जाती है झमाझम बारिश?

नई दिल्ली: देश में मानसून की…

July 9, 2026

‘एक भी अमेरिकी सैनिक जिंदा नहीं लौटेगा’… आखिर ईरान ने अमेरिका को क्यों दी खुली चेतावनी? जानिए कैसे बढ़ा नया सैन्य तनाव

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और…

July 9, 2026

अमीर पति बनेगा सहारा या मुसीबत? डेटिंग ऐप CEO की सलाह से छिड़ी बहस, महिलाओं से कहा- ‘कमाई का अंतर ज्यादा हो तो सोचिए’

नई दिल्ली: शादी और रिश्तों को…

June 9, 2026

मानसून की दस्तक में फिर देरी, आखिर कब पहुंचेगा केरल? जानिए क्यों बार-बार बदल रही है IMD की तारीख

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों…

June 4, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तराखंड की खाली राज्यसभा सीट…

4 Min Read
Trending Newsक्राइम

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और उसके कपड़े उतारने के मामले…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

UP Election 2027: सीट बंटवारे की अटकलों के बीच अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, बोले- ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा लगातार तेज है। चुनाव…

4 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • राज्य
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • Entertainment
  • बाजार
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?